{"_id":"120-88538","slug":"Bareilly-88538-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी के अंत में बारिश से तरबतर, कई इलाकों में ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी के अंत में बारिश से तरबतर, कई इलाकों में ब्लैक आउट
Bareilly
Updated Sat, 01 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बरेली। वसंत में मौसम ने एक बार फिर सावन की झड़ी लगा दी। सुबह बारिश, दिन में बादल, तेज हवाएं और शाम को फिर झमाझम बारिश ने बाजारों में सन्नाटा कर दिया। शाम को तफरीह करने निकले या फिर जरूरी काम से बाजारों की तरफ गए लोगों को जल्द ही घरों का रुख करना पड़ा। गर्मी की दस्तक का अहसास कुछ कम हुआ। थोड़ी ही बारिश में शहर के निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार यह पश्चिमी विक्षोभ का असर है। हालांकि बादल दो दिनों से लुकाछिपी कर रहे थे। सुबह हल्की बूंदाबांदी ही हो पाई थी। शाम को बारिश ने सबको तरबतर कर दिया। अचानक हुई बारिश से बाजारों में जल्द ही सन्नाटा पसर गया। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। आद्रता अधिकतम 85 और न्यूनतम 55 फीसदी रही। मौसम विज्ञानी पंतनगर विश्वविद्यालय के डॉ. एचएस कुशवाहा का कहना है कि शनिवार को भी हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। रविवार से तेज धूप निकलेगी और तापमान भी तेजी से बढ़ेगा।
.......
फसलों के लिए अमृत बरसा
मौसम विज्ञानी डॉ. एचएस कुशवाहा के अनुसार गेहूं की फसल को बारिश से ज्यादा फायदा होगा। गेहूं को सिंचाई की जरूरत थी, जो इस बारिश ने पूरी कर दी। उन्होंने कहा कि इससे एक से दो कुंटल प्रति एकड़ गेहूं की पैदावार ज्यादा होगी। अभी फलों का मौसम है नहीं। बाकी की फसल चना, मटर को भी लाभ होगा। आम का बौर अब आना शुरू होगा। आम भी अच्छा होगा।
विज्ञापन
..........
फोटो--- जलभराव
कई जगह जलभराव
- नगर निगम की तैयारियों की पोल खुली
बरेली। बारिश से शहामतगंज चौराहा, मिर्ची वाली गली, कालीबाड़ी सिकलापुर, कुतुबखाना, पंजाबी मार्केट, गली मनिहारन, बिहारीपुर, कर्मचारी नगर, प्रेमनगर, राजेंद्र नगर, मॉडल टाउन, संजय नगर, पीर बहोड़ा, बानखाना, कोहाड़ापीर, पुराने शहर में जगतपुर, जोगी नवादा, चक महमूद, सूफी टोला और सुभाषनगर के गणेशनगर, वीर भट्टी, करगैना और बदायूं रोड पर जलभराव हो गया। गली मनिहारन से पवन कुमार ने बताया कि नाले नालियां चोक होने से कुतुबखाना और चूड़ी बाजार में एक से डेढ़ फीट तक पानी भर गया। हार्टमैन कालेज से अनिल श्रीवास्तव के मुताबिक हार्टमेन पुल के नीचे की सड़कें और गलियां तालाब बन गईं। दोपहिया और चार पहिया वाहन फंस गए। अचानक हुई बारिश से नगर निगम की बारिश से निपटने के लिए किए जा रहे दावों की पोल खुल गई। सड़कों पर गंदगी और कूड़ा कचरा होने से लोगों को पैदल आवाजाही में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
........
बारिश से कई इलाकों में ‘ब्लैक आउट’
सुभाष नगर उपकेंद्र में घुसा पानी
सनैया रानी में गिरे बिजली खंभे
दर्जनों जगह देर रात तक बिजली गुल
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। शुक्रवार शाम तेज बारिश और हवाओं ने बिजली सप्लाई चौपट कर दी। शहर के आधा दर्जन सब स्टेशन ठप हो गए। सुभाषनगर उपकेंद्र में पानी घुस गया और किला सीबी गंज लाइन पर दो खंभे गिर गए। दर्जनों लाइनें ब्रेक डाउन होने से तमाम जगह देर रात तक बिजली गुल रही। कोहाड़ापीर, डीडीपुरम और महानगर सब स्टेशन भी खबर लिखे जाने तक प्रभावित थे।
तेज हवाएं चलते ही सभी उपकेंद्रों से सप्लाई रोक दी गई थी। नौ बजे हवाएं कुछ शांत हुई तो पारेषण लाइनें चालू करने का प्रयास हुआ। इस बीच पता चला कि सीबी गंज 220 केवी स्टेशन पर उपकरण फुंक गए हैं। इससे सीबीगंज, परसाखेड़ा, किला, सुभाषनगर समेत सात उपकेंद्रों पर रात में सप्लाई प्रभावित रही। सुभाषनगर उपकेंद्र में पानी भर गया। किला और सीबी गंज के बीच सनैया रानी में हाईटेंशन लाइन और दो खंभे गिर गिर। शहर में भी आवास विकास, किला समेत दर्जन भर से ज्यादा पोषक लाइनें ठप हो गई हैं।
चीफ इंजीनियर पीके गुप्ता ने सभी वितरण खंड के अफसरों से रात में ही सप्लाई सामान्य करने को कहा। इसके तहत सुभाष नगर उपकेंद्र पर जनरेटर लगाकर पानी निकासी शुरू कराई गई। नमी दूर करने को हीटर लगाए। दो खंभे गिरने की जानकारी मिलते ही एसडीओ समीउदीन, हरीकेश सिंह और जेई रमेश श्रीवास्वत आदि मौके पर पहुंचे। खेतों में पानी भरा होेने से खंभे और लाइन ठीक नहीं हो पायी, इसलिए किला उपकेंद्र समाचार लिखे जाने तक ठप था।