{"_id":"120-88325","slug":"Bareilly-88325-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन बदायूं रोड पर दो पुल बनाने का प्रस्ताव तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन बदायूं रोड पर दो पुल बनाने का प्रस्ताव तैयार
Bareilly
Updated Wed, 26 Feb 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली (ब्यूरो)। बरेली-बदायूं राजमार्ग- 33 को फोर लेन बनाने के लिए चौड़ीकरण का बुनियादी काम तेज हो गया है। इस मार्ग पर बरेली जिले में बनने वाले दो पुलों के आकार और उस पर आने वाली लागत का प्रस्ताव तैयार कर मंगलवार को शासन को भेज दिया गया। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक के अनुसार इस काम पर 51 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च आएगा।
बदायूं-बरेली रोड के चौड़ीकरण के प्रस्ताव और लागत को शासन ने हाल ही में मंजूरी दी थी। उसके बाद लोक निर्माण विभाग को वन विभाग, नगर निगम, बिजली विभाग और अन्य संबंधित विभागों को निर्माण संबंधी बुनियादी औपचारिकताएं तत्काल पूरा करने को कहा गया था। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता (सेतु) ने चौड़ीकरण के रास्ते में पड़ने वाली नदी और नालों पर पुल निर्माण का प्रस्ताव मांगा था। इस प्रस्ताव में रामगंगा नदी पर 790.30 वर्ग मीटर के पुल निर्माण पर 45.27 करोड़ रुपये और सरदार नगर नाले पर 134.60 वर्ग मीटर के सेतु निर्माण के लिए 621.66 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान व्यक्त किया गया है।