{"_id":"120-82488","slug":"Bareilly-82488-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों के समर्थन में छात्र उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों के समर्थन में छात्र उतरे
Bareilly
Updated Thu, 12 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज में चल रही कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देते हुए अंबेडकर छात्र सभा और समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य का घेराव किया। कहा कि कर्मचारी इतने दिन से धरने पर हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसी स्थिति में यदि कर्मचारी कामकाज ठप करेंगे तो उसका खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ेगा। इससे कक्षाएं और प्रायोगिक कक्षाएं प्रभावित होंगी। ज्ञापन देने वालों में रोहित यादव, शरद पटेल, इमरान अंसारी, मुरव्वत खान, रजत मिश्रा, अवनीश चौबे, दीपक कुमार, विशाल सिंह आदि शामिल रहे।
एसएफआई ने भी दिया समर्थन
बरेली। बरेली कालेज के अस्थायी कर्मचारियों द्वारा कालेज बंद के आह्वान का स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने समर्थन किया है। पुस्तकालय मंत्री मनदीप कौर ने कर्मचारियों की सभी मांगों को न्यायोचित बताया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कॉलेज प्रशासन मांगे जल्द नहीं मानता है तो एसएफआई भी आंदोलन करेगा।