{"_id":"120-75398","slug":"Bareilly-75398-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 डेयरी मालिकों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 डेयरी मालिकों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा
Bareilly
Updated Thu, 19 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम कई बार चेतावनी देने के बावजूद नहीं सुधरने पर 90 डेयरी मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगा। इनमें अनाधिकृत रूप से चलने वाली और गंदगी फैलाने वाली डेयरियां शामिल हैं। दो डेयरी मालिकों का चालान काटकर शिकंजा कसने की तैयारी भी शुरू हो चुकी है।
शहर के विभिन्न इलाकों में सड़कों पर चल रही कई डेयरियां पालतू भैंसों का मलमूत्र और गोबर सार्वजनिक स्थानों पर फैलाकर प्रदूषण फैला रही हैं। इसके अलावा गुलाबनगर, बानखाना, राजेंद्र नगर, हजियापुर, मॉडल टाउन, डीडीपुरम, प्रेमनगर, सुभाषनगर, रोडवेज, रामपुर गार्डन समेत कई इलाकों में अवैध डेयरियां भी चल रही हैं। इन्होंने नगर निगम में अपना पंजीकरण नहीं कराया है। कई की पंजीकरण अवधि भी समाप्त हो चुकी है। अनाधिकृत रूप से चलने वाली डेयरी के गोबर से दर्जनों नाले और नालियां चोेंक हो चुके हैं। कई बार चेतावनी देने के बावजूद नहीं सुधरने पर नगर निगम ने 90 डेयरियों को चिन्हित कर लिया है। इनके खिलाफ एक सप्ताह में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
दो डेयरी मालिकों का चालान
पीलीभीत बाईपास रोड स्थित आलोक नगर कॉलोनी में नेत्रपाल यादव और केस बहादुर शाही की अनाधिकृत रूप से चलने वाली डेयरियों का नगर निगम अधिकारियों ने चालान काट दिया। स्थानीय लोगों ने डेयरी से गोबर और मलमूत्र सार्वजनिक स्थानों पर रहने से महामारी फैलने की आशंका जाहिर कर शासन से शिकायत की थी।
विज्ञापन
वर्जन
कई बार इन डेयरी मालिकों को सुधरने की चेतावनी दी गई है। इसके बावजूद हालात जस के तस हैं। इनके मालिकों पर एक हफ्ते के अंदर एफआईआर दर्ज करायी जाएगी।
- डॉ. आरएन गिरी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम