{"_id":"120-73481","slug":"Bareilly-73481-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को लहूलुहान कर बाइक और नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को लहूलुहान कर बाइक और नकदी लूटी
Bareilly
Updated Mon, 26 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली (ब्यूरो)। आईवीआरआई रोड पर शनिवार रात एक युवक को लहूलुहान कर बाइक और नकदी लूट ली गई। पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हवाई अड्डे के पास आलोक नगर कॉलोनी निवासी अमित कुमार पांडेय पिता की पैंट बदलने रात करीब दस बजे बाजार गए थे। वहां से लौटते समय आईवीआरआई रोड पर उन्हें तीन लोगों ने घेर लिया और खींचकर अंधेरे में ले गए। विरोध करने पर अमित को बियर की बोतल से जमकर पीटा गया। इससे उनके सिर में चोटें और हाथ की नस कट गई। हमलावर अमित की जेब से 13 हजार रुपये और बाइक लूटकर फरार हो गए। अमित की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने दीपेश, कृष्णपाल समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।