{"_id":"120-70594","slug":"Bareilly-70594-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"किला क्षेत्र में बालिका से दुराचार की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किला क्षेत्र में बालिका से दुराचार की कोशिश
Bareilly
Updated Tue, 16 Jul 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
बरेली। थाना किला क्षेत्र के प्रेमनगर में एक युवक ने 10 वर्षीय बालिका को बहला-फुसला कर डेरी की छत पर ले गया और उसे निवस्त्र कर दुराचार की कोशिश करने लगा। बालिका के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
रविवार देर शाम बालिका अपने चाचा के घर किला जा रही थी। रास्ते में सद्दाम (20) पुत्र इदरीश की डेरी है। पुलिस के मुताबिक सद्दाम ने बालिका को डेरी के सामने पकड़ लिया और डेरी की छत पर ले गया। वहां उसने बालिका को निवस्त्र कर दिया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इस दौरान बालिका ने शोर मचा दिया। शोर सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस बीच आरोपी भी भाग निकला। बालिका के परिवार वाले भी मौके पर आ गए।
इंस्पेक्टर मोहम्मद बाबर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बालिका का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी इससे पहले भी कई मामलों में लिप्त रहा है।
महिला का हाथ पकड़ कर खींचा, पथराव
बरेली (ब्यूरो)। मिशन कंपाउंड में घर में मां-बेटी को अकेला पाकर मोहल्ले के ही एक युवक ने दरवाजा खुलवाने की जिद की। महिला ने जैसे ही दरवाजे का थोड़ा हिस्सा खोलकर उससे बात करने की कोशिश की, उसने महिला का हाथ पकड़कर खींच लिया। विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथी बुलाकर महिला के घर पर पथराव करा दिया। पुलिस ने शिकायत दर्ज होने पर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने बताया कि शनिवार की रात वह अपनी बेटी के साथ घर में थीं। मोहल्ले का मंडेला उर्फ नवीन रात 12 बजे उनके घर का दरवाजा खटखटाने लगा। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर उसकी बेटी कमरे से निकल आईं। युवक ने इस पर दरवाजा खोलने की जिद की। थोड़ा सा दरवाजा खोलते ही उसने मेरा हाथ पकड़ लिया। शोर मचाने पर उसने अपने साथी बुला लिए और उसके घर पर पथराव कर दिया।
कि शोरी को बहलाकर भगाने की रिपोर्ट
बरेली (ब्यूरो)। बारादरी थाने में एक व्यक्ति ने मोहल्ले के ही हर्ष गोस्वामी पर 13 जुलाई 2013 को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा लिखाया है। पीड़ित का कहना है कि उसकी बेटी घर से स्कूल के लिए निकली थी। उसके बाद उसे बरगला दिया गया।