फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बारात में नाश्ता न कराने पर हंगामा

बारात में नाश्ता न कराने पर हंगामा

Sat, 18 May 2013 05:31 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sat, 18 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। मोहल्ला ग्यासपुर में शुक्रवार को जलपान न कराने से खफा लोगों ने बारात में जमकर उत्पात मचाया। दबंगों ने बारातियों को पीटा, फर्नीचर और वाहनों में तोड़ डाला। पिटाई से चार लोग घायल हो गए। इस पर गुस्साए जनातियों और बारातियों ने कोतवाली घेर ली। आरोप है कि दबंगों ने लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति लूट ली।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार मोहल्ला ग्यासपुर निवासी अबरार शाह की पुत्री आयशा की बारात शुक्रवार को जिला बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव शाहपुर बनिहान से आई थी। दोपहर बाद करीब दो बजे बारातियों को जलपान कराया जा रहा था। इसी बीच मोहल्ले के ही 10-12 दबंग बारात में आकर जलपान करने लगे। इस पर कन्या पक्ष ने यह कहकर आपत्ति जताई कि बारातियों का जलपान होने के बाद उन्हें जलपान कराया जाएगा। वर पक्ष ने भी कन्या पक्ष की इस बात का समर्थन किया। जलपान न कराने से क्षुब्ध दबंग अपने घर से डंडे लेकर आ गए। उन्होंने ने बारात में जमकर उत्पात मचाया। बारातियों की लात घूंसों और डंडों से जमकर पिटाई लगाई। दबंगों ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए शामियाने फाड़ दिए। दबंगों ने बारातियों के वाहनों और कार्यक्रम स्थल पर पड़े फर्नीचर में तोड़फोड़ की। दबंगों ने दूल्हा नासिर के पिता ईसाब अली को पड़ोस में स्थित तालाब में धक्का दे दिया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद अन्य बारातियों ने उन्हें बमुश्किल बाहर निकाला। दबंगों ने कई बारातियों के कपड़े फाड़ दिए और बैंड पार्टी के बाजे तोड़ दिए। मारपीट में ईसाब अली, छोटे अली, राशिद और गुड्डू चोटहिल हो गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगभग पौन घंटे तक बारात में जमकर तांडव किया गया। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस आ भी आ गई। पुलिस को देखकर दबंग गलियों में होते हुए भाग गए। इससे गुस्साए जनातियों और बारातियों ने कोतवाली घेर ली। बारातियों ने कोतवाली गेट पर दबंगों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर हंगामा काटा। दूल्हे के पिता ईसाब अली ने 10-12 अज्ञात लोगों पर बारातियों से लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति, कई मोबाइल फोन लूटने और मारने पीटने की तहरीर दी गई है। कोतवाल विजय सिंह यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उपद्रवियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed