{"_id":"120-66383","slug":"Bareilly-66383-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों के जाते ही बाहर रख लिया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों के जाते ही बाहर रख लिया सामान
Bareilly
Updated Tue, 14 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नियमानुसार किसी भी दुकान का सामान शटर के अंदर रहना चाहिए। मगर दुकानदार अपनी हरकत से बाज नहीं आते। सोमवार को सिविल लाइंस में चौकी चौराहे से अयूब खां चौराहे के बीच अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। व्यवहारिकता के आधार पर अफसरों ने दुकानों के आगे अवैध बने चबूतरे नहीं तोड़े। सीवर लाइन के ऊपर का फर्श भी दुकानदारों के कहने पर छोड़ दिया गया। अतिक्रमण हटाने वाले अफसर मौके से रवाना हुए होंगे कि बिजली का सामान बेचने वाले एक कारोबारी ने सामान बाहर चबूतरे पर रख लिया।
