फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नेट पर ऐड देखा और टेस्ट ड्राइव के बहाने ले उड़े स्कोडा कार

नेट पर ऐड देखा और टेस्ट ड्राइव के बहाने ले उड़े स्कोडा कार

Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बरेली। हाईटेक लुटेरों ने शुक्रवार को शहर के एक व्यापारी की स्कोडा कार लूट ली। वेबसाइट पर विज्ञापन देखकर बदमाश व्यापारी की दुकान पर टेस्ट ड्राइव के बहाने पहुंचे और कार लेकर चलते बने। शहर में इस तरह लूट का यह पहला मामला है। पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी कपड़ा व्यवसायी सुमित पहावा ने अपनी 2010 मॉडल सफेद स्कोडा कार (यूके 04-एच-9699) बेचने के लिए दो माह पहले एक वेबसाइट पर विज्ञापन दिया था। विज्ञापन में कार की कीमत चार लाख रुपये बताई गई थी। शुक्रवार सुबह सुमित के पास एक अनजान व्यक्ति का पंजाब के नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कार खरीदने की इच्छा जताई। सुमित ने उसे नौ बजे अपनी दुकान पर आने को कह दिया। सुमित के मुताबिक तीन युवक उनकी दुकान पर पहुंचे। तीनों पंजाबी बोल रहे थे। कार देखने के बाद एक युवक ने टेस्ट ड्राइव की इच्छा जताई। इस पर सुमित ने दुकान के कर्मचारी संदीप को तीनों युवकों के साथ टेस्ट ड्राइव पर भेज दिया।
विज्ञापन

संदीप ने बताया कि बदमाशों ने नवाबगंज से करीब चार किलोमीटर पहले कार बंद कर दी। कार स्टार्ट न होने का बहाना बनाकर दो बदमाश नीचे उतर आए। उन्होंने संदीप को भी धक्का देने के लिए कार से उतार लिया। धक्के से कार स्टार्ट होने पर दोनों बदमाश कार में बैठ गए। संदीप ने भी बैठने की कोशिश की लेकिन बदमाश तेजी से कार लेकर नवाबगंज की ओर लेकर भाग निकले। संदीप किसी तरह दुकान पर पहुंचा और उसने सुमित को पूरा वाकया बताया। इस पर सुमित ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के स्केच जारी होंगे
घटना के फौरन बाद वाहनों चेकिंग कराई गई। लेकिन अभी तक कार का पता नहीं लग पाया है। प्रारंभिक जांच में बदमाशाें के तार पंजाब से जुड़ते नजर आ रहे हैं। बदमाशों के स्केच जारी कराए जाएंगे। जिस मोबाइल नंबर से सुबह फोन आया था, उसका भी पता लगाया जा रहा है।
त्रिवेणी सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed