{"_id":"120-65712","slug":"Bareilly-65712-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला विद्यालय निरीक्षक को शो कॉज नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला विद्यालय निरीक्षक को शो कॉज नोटिस
Bareilly
Updated Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किशोर कल्याण बोर्ड के न्यायाधीश रवींद्र प्रसाद गुप्ता ने जिला विद्यालय निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया। गौरतलब है कि मारपीट के मामले में नवाबगंज के एक आरोपी ने कोर्ट में किशोर घोषित होने के लिए अपने अधिवक्ता के माध्यम से अर्जी दी थी। उसके साथ उसने श्रीकृष्ण इंटर कालेज के परिपत्र लगाए थे। इस पर कोर्ट ने कालेज के प्रधानाचार्य से रिपोर्ट मांगी। कई बार पत्र भेजे गए, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इस पर कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया।