{"_id":"120-61996","slug":"Bareilly-61996-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक नहीं करेंगे परीक्षा ड्यूटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक नहीं करेंगे परीक्षा ड्यूटी
Bareilly
Updated Thu, 07 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में शिक्षकों का कार्य बहिष्कार जारी है। बुधवार को कॉलेज प्रशासन ने 11 मार्च से शुरू हो रही परीक्षाओं के संबंध में शिक्षकों को ड्यूटी चार्ट दिया तो वह भड़क उठे। बरेली कॉलेज शिक्षक संघ ने प्राचार्य को ड्यूटी पत्र वापस कर दिया। पत्र में लिखा कि जब तक शासन मांगे पूरी नहीं करेगा तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। कॉलेज में तीन पालियों में होने वाली परीक्षा में डॉ. वीके महेेंद्रू, डॉ. सोमेश यादव, डॉ. बीबी लाल को वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष की ड्यूटी दी गई थी। इसके अलावा चीफ प्रॉक्टर डॉ. जोगा सिंह को उड़न दस्ता प्रभारी, डॉ. एसके शर्मा को कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाने का जिम्मा सौंपा गया। ड्यूटी पत्र मिलने के बाद शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने इसे वापस करने का फैसला लिया। बरेली कॉलेज शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि बकाए एरियर के भुगतान, रिटायमेंट आयु बढ़ाए जाने सहित कई लंबित मांगों को लेकर हम आर पार की लड़ाई का मन बना चुके हैं। फुपुक्टा का कार्य बहिष्कार जारी रहने तक कोई भी शिक्षक परीक्षा कार्यों में सहभागिता नहीं करेगा। यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है।
-----------------
फोटो-
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एआर को घेरा
बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एआर का घेराव कर निजी कॉलेजों में प्रैक्टिकल, प्रवेश पत्र और परीक्षा के नाम पर हो रही वसूली पर कार्रवाई की मांग की। बरेली कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष जवाहर लाल और दीपक ऋषि के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में प्रशासनिक भवन के सामने जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने सहायक कुलसचिव वीपी कौशल का घेराव कर प्रवेश पत्र और प्रैक्टिकल के नाम पर नाजायज फीस लेने की शिकायत की। कहा कि, कई कालेजों में दूसरे सत्र की फीस अभी से जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। इस मौके पर सुमित गुर्जर, राजीव शर्मा मोनू, गोला, मोहित आदि शामिल रहे।
----------------
नए डिप्टी रजिस्ट्रार ने काम संभाला
बरेली। विभागीय प्रोन्नति के तहत रूहेलखंड विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव वीपी कौशल को डिप्टी रजिस्ट्रार बनाया गया है। उनका तबादला चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ के लिए किया गया है। उनके स्थान पर महेश कुमार को डिप्टी रजिस्ट्रार बनाकर भेजा गया है। उन्होंने बुधवार को काम संभाल लिया। दूसरे डिप्टी रजिस्ट्रार के रूप में गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीएन सिंह आ रहे हैं, जो बृहस्पतिवार को कार्य भार ग्रहण करेंगे।