फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जोगीनवादा के प्रापर्टी डीलर की हादसे में मौत

जोगीनवादा के प्रापर्टी डीलर की हादसे में मौत

Wed, 16 Jan 2013 05:31 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Wed, 16 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। जोगीनवादा के एक प्रापर्टी डीलर सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार को वह कारोबार के सिलसिले में उत्तराखंड गए तो वहीं दुर्घटना का शिकार हो गए। मंगलवार सुबह उनका शव घर लाया गया। इसके अलावा मंगलवार को दो हादसे पीलीभीत बाईपास रोड पर हुए।
पुराना शहर जोगीनवादा मोहल्ले में रहने वाले रामकिशोर राठौर (35) उत्तराखंड में प्रापर्टी का कारोबार करते थे। परिजनों के मुताबिक सोमवार को राम किशोर बाइक से रुद्रपुर गए थे। वहां फूलसुंग पुलिस चौकी के पास रोड पर खड़ी में बैठे व्यक्ति ने अचानक दरवाजा खोल दिया था। कार के दरवाजे से टकराने पर राम किशोर घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार कराने के बाद वह अपने कार्यालय चले गए। कुछ देर बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी। साथी फौरन राम किशोर को एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसका पता लगने पर परिवार के अन्य लोग रुद्रपुर गए। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की सुबह राम किशोर का शव जोगीनवादा स्थित घर लाया गया तो परिवार में कोहराम मच गया। इसका पता लगने पर हरिओम राठौर समेत तमाम नजदीकी, रिश्तेदार और मोहल्ले वाले अंतिम विदाई को जमा हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे एक प्राइवेट बस सवारियां लेकर बीसलपुर से लौट रही थी। पीलीभीत बाईपास रोड पर पवन विहार कॉलोनी के सामने साइकिल पर जा रही एक छात्रा बस की चपेट में आकर घायल हो गई। पता लगने पर पहुंचे रूहेलखंड चौकी प्रभारी प्रवेश सिंह ने घायल छात्रा को अस्पताल भिजवा दिया। मंगलवार देर शाम पंचशील नगर निवासी विशाल अपनी कार में सतीपुर से निकल रहे थे। पीलीभीत बाईपास रोड पर उनकी कार में सैटेलाइट की तरफ से जा रहे टेंपो ने टक्कर मार दी। भुता इलाके के भुकान गांव निवासी टेंपो चालक सर्वेेश गुप्ता शराब के नशे में था। पता लगने पर पहुंचे चौकी इंचार्ज प्रवेश सिंह ने टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed