फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आखिर सामने आ ही गया शाजिया का पिता जुम्मन

आखिर सामने आ ही गया शाजिया का पिता जुम्मन

Wed, 09 Jan 2013 05:30 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Wed, 09 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बरेली। अदालत के सख्ती दिखाने के बाद पुलिस ने शाजिया के पिता जुम्मन को खोज निकाला। बुधवार को पुलिस जुम्मन को अदालत में पेश करेगी। जुम्मन ने कहा कि उन्होंने शब्बू और नाहिद के इस वायदे पर अपनी को उन्हें दिया था कि वे उसे बेटी की तरह पालेंगे, लेकिन अब वह उन्हें बेटी पर जुल्म करने की सजा जरूर दिलाएगा।
विज्ञापन

किशोर कल्याण बोर्ड के प्रधान न्यायाधीश रवींद्र प्रसाद गुप्ता ने अखबारों में खबरें छपने के बाद शाजिया मामले में स्वत: संज्ञान लिया था। उन्होंने आईओ को हर दो दिन बाद अदालत में पेश होकर इस मामले में हुई कार्यवाही से अवगत कराने का आदेश सोमवार को दिया। उसके पिता का पता लगाने को भी कहा था। इसी का नतीजा रहा कि पुलिस ने जुम्मन को ढूंढ निकाला। जुम्मन ने पुलिस को बताया कि उसकी पहली पत्नी सलमा और दूसरी अंजुम परवीन हैं। सलमा की तीन बेटियां रुखसाना, अफसाना और शाजिया हैं। अंजुम परवीन के कोई संतान नहीं। सलमा तीनों बेटियों और पति को छोड़कर कलियर चली गई। वहां उसने दूसरा निकाह कर लिया। चार साल पहले तक वह अपनी दूसरी पत्नी अंजुम, बेटी अफसाना और शाजिया के साथ जोगी नवादा में जफर खां के मकान में किराए पर रहते थे। बड़ी बेटी रुखसाना का निकाह हो चुका था। जुम्मन रिक्शा चलाकर बमुश्किल परिवार का गुजारा कर पाते थे। उनकी गरीबी देख मकान मालिक जफर की पत्नी लल्ली ने उन्हें घर बुलाकर नाहिद से मुलाकात कराई। नाहिद ने बताया कि उनका एक ही बेटा है, इसलिए वह उनकी छोटी बेटी को गोद लेना चाहती हैं। वायदा भी किया कि वह शाजिया को बेटी की तरह ही रखेंगे। गरीबी के कारण जुम्मन ने हामी भर दी। अगले दिन नाहिद और उसके शौहर शब्बू (साबिर) शाजिया को अपने घर कटरा चांद खां ले गए।
विज्ञापन

जुम्मन के मुताबिक वह बेटी को देखने जाते थे। मगर नाहिद और शब्बू धीरे-धीरे उनसे दूरी बढ़ाते गए। कई बार बहाना करके शाजिया से मिलने ही नहीं दिया। इसके बाद वह मिलने जाते तो शब्बू डांटकर भगाने लगे। और आखिर में उनसे शाजिया से मिलने के लिए साफ मना कर दिया। बड़े घर में बेटी की अच्छी परवरिश ही होगी, यह सोचकर उन्होंने किसी से शिकायत नहीं की। कुछ समय बाद जुम्मन मजदूरी करने दिल्ली चले गए। उनकी पत्नी अंजुम और बेटी अफसाना पुराने शहर के सकलैन नगर में किराए पर रहती हैं। जुम्मन बीच-बीच में पत्नी के पास आते थे। बेटी शाजिया से मिलने को उनकी इच्छा करती थी, लेकिन शब्बू के डर से जाते नहीं थे। कुछ दिन पहले दूसरी बेटी अफसाना की भी शादी कर दी। उन्हें शाजिया पर जुल्म करने की जानकारी रविवार को फुफेरे भाई सलीम से मिली थी, जिसके बाद घर चले आए। जुम्मन का कहना है कि अब वह शाजिया को अपने पास रखेंगे। उस पर जुल्म ढाने वाले शब्बू और नाहिद को सजा दिलाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे लगा जुम्मन का पता
इंस्पेक्टर बारादरी सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि खोजबीन के बाद उन्हें पता चला कि जुम्मन का एक फुफेरा भाई सलीम जोगी नवादा में कहीं रहता है। उन्होंने एसआई केके वाजपेई को सलीम को ढूंढने का काम सौंपा। सलीम के मिलने के बाद पुलिस के कहने पर उसने फोन करके जुम्मन को बरेली आने को कहा। इंस्पेक्टर ने बताया कि बुधवार को कोर्ट में पेश कर जुम्मन के बयान दर्ज कराए जाएंगे। जुम्मन बेटी को अपनी सुपुर्दगी में लेने को अर्जी कोर्ट में दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed