फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नगर निगम अफसर लखनऊ में तलब

नगर निगम अफसर लखनऊ में तलब

Thu, 27 Dec 2012 05:30 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Thu, 27 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

बरेली। मॉडर्न स्लाटर हाउस बनाने में देरी पर शासन भी सख्त हो गया है। प्रमुख सचिव ने अब तक की प्रगति के साथ निगम अफसरों को बृहस्पतिवार को लखनऊ तलब कर लिया है।
सेना के मध्य कमान के अफसरों ने दो महीने पहले मुख्यमंत्री से मुलाकात में बताया था कि नकटिया में जहां इस समय स्लाटर हाउस बना हुआ है, उसके पास ही एविएशन सेंटर है। लिहाजा सेना के विमानों के लिए हर वक्त बर्ड हिट का खतरा रहता है। मुख्यमंत्री कार्यालय का आश्वासन प्रकोष्ठ तबसे कई बार स्लाटर हाउस की प्रगति जानने की कोशिश कर चुका है। संतोषजनक जवाब न पहुंचने पर प्रमुख सचिव ने नगर निगम के अफसरों को तलब कर लिया है। बुधवार को पूरे दिन अफसर जवाब तैयार करने में लगे रहे। उप नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता बृहस्पतिवार को लखनऊ जा रहे हैं।
विज्ञापन

डीपीआर बनाने को हो चुका है कांट्रेक्ट
मॉडर्न स्लाटर हाउस बनाने के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी काफी पहले हो चुकी है। नगर निगम में यह मामला डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को लेकर अटका हुआ था। हालांकि अब दिल्ली की एक कंपनी को 18.50 लाख रुपये में डीपीआर के लिए कांट्रेक्ट देने का प्रस्ताव कार्यकारिणी की पिछले महीने हुई बैठक में मंजूर हो चुका है। इसके बाद कांट्रेक्ट हो भी गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed