{"_id":"120-57069","slug":"Bareilly-57069-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी के दामन में फिर लगा दाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी के दामन में फिर लगा दाग
Bareilly
Updated Tue, 18 Dec 2012 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। पुलिस के दामन में एक बार फिर दाग लग गया है। सोमवार को चार ऐसे मामले सामने आए, जिनमें चार पुलिस कर्मियों पर घूस मांगने का आरोप है। यही नहीं रकम न देने पर जेल भेजने की धमकी भी दी जा रही है। डीआईजी ने सभी मामलों में जांच के निर्देश दिए हैं।
केस वन
सुमेर पीलीभीत के हजारा थाना क्षेत्र के राहुल नगर गांव का निवासी है। कई महीने पहले सुमेर के गांव की एक विवाहित युवती प्रेमी संग फरार हो गई थी। गांव में पार्टी बंदी के चलते युवती के पिता ने मुकदमे में सुमेर का नाम लिखा दिया। तफ्तीश में सुमेर को बेकसूर पाया गया। बावजूद हजारा थाने का एक दरोगा अफसरों को देने के नाम पर रुपये मांग रहा है। रकम नहीं देने पर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। सोमवार को डीआईजी के सामने पेश होकर सुमेर ने मामले की शिकायत की। सबूत के तौर पर मोबाइल में रिकार्ड की गई दरोगा की आवाज भी सुनाई।
केस टू
पुराना शहर जोगी नवादा निवासी बब्बू ने सोमवार को डीआईजी से पीलीभीत के सुनगढ़ी थाने में तैनात एक दरोगा की शिकायत की। आरोप है कि उनसे दरोगा 30 हजार रुपये मांग रहा है। रुपये नहीं देने पर एक्सीडेंट के मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। दरोगा कई बार बब्बू के घर दबिश देकर तोड़फोड़ कर चुका है। परेशान होकर बब्बू ने विजिलेंस के डिप्टी एसपी से मदद मांगी। उन्होंने पीलीभीत सुनगढ़ी सर्किल के सीओ से बात भी की थी। उनके कहने पर वह सीओ के पास पीलीभीत गए, लेकिन दरोगा ने रुपये मांगना नहीं छोड़ा। डीआईजी को बब्बू ने सबूत के तौर पर दरोगा की आवास टेप की सीडी दी है।
विज्ञापन
केस थ्री
बीते 13 दिसंबर को अलीगंज इलाके के कुंडरिया फैजुल्लापुर के पूर्व प्रधान झुन्ना लाल गांव वालों के साथ बैठे बातें कर रहे थे। उसी समय मोटर साइकिलों पर एक दरोगा, दो सिपाही पहुंचे और गालियां देने लगे। विरोध करने पर दरोगा ने पूर्व प्रधान झुल्ला लाल के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। सोमवार को डीआईजी से मिलकर झुल्ला लाल ने दरोगा और सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने की गुहार लगाई। डीआईजी ने मामले की जांच कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आंवला सीओ को निर्देश दिया है।
केस फोर
उद्योग व्यापार मंडल के शाहजहांपुर जिलाध्यक्ष विशेश्वर नाथ हांडा व्यापारियों के साथ सोमवार को डीआईजी से मिले। उन्होंने बताया कि कुछ पुलिस कर्मियों ने डेढ़ दशक रहने के बावजूद शाहजहांपुर में दोबारा तैनाती करा ली है। सदर और रोजा थाने का स्टाफ क्राइम रोकने के बजाय घूस मांगने में लगा है। दुकान, मकान, धार्मिक स्थल सब जगह चोरी, लूट की ताबड़तोड़ वारदातें हो रही हैं। व्यापारी नेताओं ने इंस्पेक्टर सदर और रोजा एसओ को हटाने की मांग की है। तीन दिन के अंदर कार्रवाई नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।