फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शिशु सुरक्षा अभियान को प्रभावी बनाने की पहल

शिशु सुरक्षा अभियान को प्रभावी बनाने की पहल

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Bareilly
Bareilly Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) के तहत नवजात शिशु सुरक्षा अभियान को गांव स्तर तक प्रभावी बनाने की पहल की जा रही है। इसके तहत जच्चा और बच्चा की समुचित देखभाल पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आशा वर्कर की मदद से हर गांव में गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार कर उन्हें प्रसव को सरकारी अस्पताल तक लाने के लिए प्रत्येक ब्लाक मुख्यालय पर एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए आठ एंबुलेंस और खरीदी जा रही हैं।

अभी जिला महिला अस्पताल में दो एंबुलेंस हैं। एक-एक एंबुलेंस फरीदपुर, बहेड़ी, नवाबगंज, मीरगंज, भमौरा और आंवला में है। इस अभियान के तहत चल रहे जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन बहेड़ी में हेल्दी बेबी शो हुआ। इसमें एक साल की गुड़िया को पहला स्थान मिला। दस माह की नाज दूसरे और नौ महीने का मुन्ना तीसरे स्थान पर रहा। सीएमओ डॉ. विजय यादव और एसीएमओ डॉ. प्रभाकर सिंह ने बच्चों और उनकी माताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed