{"_id":"120-55477","slug":"Bareilly-55477-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन होगा बरेली-अल्मोड़ा स्टेट हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन होगा बरेली-अल्मोड़ा स्टेट हाईवे
Bareilly
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली-अल्मोड़ा स्टेट हाइवे-37 को फोरलेन किया जाएगा। इसका निर्माण दिसंबर से शुरू हो जाएगा। वन मंत्रालय से पेड़ों को काटने की अनुमति भी मिल गई है। 54 किलोमीटर लंबे इस रोड के फोरलेन होने से नैनीताल रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा।
बरेली-अल्मोड़ा स्टेट हाईवे को फोरलेन करने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। इस रोड को पीपीपी मॉडल पर बनाया जाएगा। इसमें दोहना के पास एक टोल ब्रिज, 56 छोटी पुलिया, नौ बड़ी पुलिया का निर्माण शामिल है। भोजीपुरा के पास एक फ्लाईओवर भी प्रस्तावित है। फोरलेन के लिए जमीन के अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही पेड़ काटने शुरू कर दिए जाएंगे। पीडी आरके पांडेय ने बताया कि टोल प्लाजा बनाने के लिए जमीन के अधिग्रहण का अधिग्रहण पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि अगले महीने से इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।