{"_id":"120-55427","slug":"Bareilly-55427-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष पर जानलेवा हमला
Bareilly
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरेली। मंगलवार को बरेली कॉलेज में छात्र संघ के अध्यक्ष को प्राचार्य और चीफ प्राक्टर के सामने ही जमकर पीटा गया। हमलावरों ने चौकी इंचार्ज का डंडा छीनकर उन्हें बुरी तरह पीटा। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर एक छात्र नेता के साथ चले गए लेकिन पुलिस उनमें से किसी को भी हिरासत में लेने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। अध्यक्ष को तीन दिन से जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। इस बावत बारादरी थाने में तहरीर भी दी गई लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया।
छात्र संघ के अध्यक्ष जवाहर लाल मंगलवार को दिन में करीब 12 बजे कॉलेज पहुंचे। जब वह सभागार के पास से गुजर रहे थे तभी एक छात्र नेता के साथ आए 30-40 युवकों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पास में खड़े शहामतगंज चौकी इंचार्ज राकेश यादव का डंडा छीनकर जवाहर लाल को बुरी तरह पीटा। उनके कपड़े भी फाड़ दिए। घटना के वक्त प्राचार्य आरपी सिंह और चीफ प्रॉक्टर अजय कुमार शर्मा भी पास ही खड़े थे। किसी ने भी जवाहर को बचाने की कोशिश नहीं की।
घटना की जानकारी मिलते ही जवाहर के समर्थकों समेत तमाम छात्र मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के विरोध में हंगामा शुरू कर दिया। बाद में यह सभी सभागार के पास धरने पर बैठ गए। छात्रों की मांग थी कि हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कॉलेज से निष्कासित किया जाए, तभी धरना समाप्त होगा। इसी बीच शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा भी वहां पहुंच गए। उन्होंने छात्रों की मांग को जायज ठहराते हुए प्राचार्य को तहरीर देने के लिए कहा। खबर मिलने पर एसीएम फर्स्ट वंदिता श्रीवास्तव, सीओ थर्ड ओम प्रकाश यादव, कोतवाल राकेश वशिष्ठ, इंस्पेक्टर बारादरी सत्यप्रकाश शर्मा भी फोर्स के साथ कॉलेज पहुंच गए। शाम को चीफ प्रॉक्टर ने हमलावरों के खिलाफ इंस्पेक्टर बारादरी को तहरीर सौंपी। इसमें नौ लड़कों को नामजद किया गया है। साथ ही घटना के लिए चौकी इंचार्ज को भी जिम्मेदार ठहराया गया है।
विज्ञापन
थाने में शिकायत करके पहुंचे थे कॉलेज
छात्र संघ अध्यक्ष को तीन दिन से जान से मारने की धमकी मिल रही थी। सोमवार की रात और मंगलवार की सुबह मिली भी धमकी मिली। इस पर अध्यक्ष ने बारादरी थाने जाकर तहरीर दी। इसके बाद कॉलेज पहुंचे। उन्होंने सत्तापक्ष के कुछ छात्र नेताओं पर धमकी देने का आरोप लगाया है।
कॉलेज न आने की हिदायत पर भड़के छात्र
चीफ प्रॉक्टर अजय कुमार शर्मा ने इस बात को माना कि उनके सामने ही जवाहर पर हमला हुआ और हमलावर भाग निकले। बोले, उनकी संख्या ज्यादा होने की वजह से वह कुछ नहीं कर पाए। कहा, जवाहर लाल को सुबह धमकी मिलने पर कॉलेज न आने की हिदायत दी थी। जब यह बात छात्रों को पता चली तो वे भड़क गए। उनका कहना था कि छात्र नेता कॉलेज नहीं आएंगे तो कहां जाएंगे।
छात्र संघ अध्यक्ष पर हमला होना बेहद दु:खद घटना है। पुलिस और कॉलेज प्रशासन को हमलावरों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए। कॉलेज पढ़ाई के लिए है, गुंडागर्दी के लिए नहीं। गुंडागर्दी करने वाले पढ़ाई का माहौल बिगाड़ देंगे। ऐसे छात्रों को कॉलेज से निष्कासित करना चाहिए।-डॉ. अरुण कुमार, शहर विधायक
चुनावी नतीजा आने के बाद से मिल रही हैं धमकियां : जवाहर
बरेली। बरेली कालेज छात्र संघ के निर्वाचित अध्यक्ष जवाहर लाल ने मंगलवार को अपने पर परिसर में हुये हमले के बारे में अपना पक्ष स्पष्ट किया है। कहा कि चुनाव जीतने के बाद से ही परिसर में समाजवादी छात्र सभा (सछास) के सदस्य उस पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुये लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं कारण कि उसकी ओर से परिसर में गलत कामों पर पाबंदी लगाने को लगातार प्रशासन पर दबाव दिया जा रहा है। छात्र संघ भवन भी कमीशनखोरी के चक्कर में नहीं खोलने दिया जा रहा और मंगलवार की सुबह सछास सदस्यों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कार्यालय पर आकर उसे परिसर न आने अन्यथा अंजाम भुगतने की धमकी दे गये थे। इसकी जानकारी तत्काल लिखित रूप में बारादरी थाना प्रभारी को देने के बाद वह कालेज परिसर पहुंचे। लेकिन चीफ प्राक्टर ने सछास सदस्यों के पक्ष में उसे तत्काल परिसर से बाहर निकल जाने को कहा। मंगलवार रात जिलाधिकारी को अभाविप सदस्यों ने ज्ञापन देकर हमलवारों का कालेज में प्रवेश प्रतिबंधित करने की मांग की।