{"_id":"120-55279","slug":"Bareilly-55279-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालिक सिंह कालरा बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालिक सिंह कालरा बने अध्यक्ष
Bareilly
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रशासन की देखरेख में श्री गुरु सिंह सबा गुरुद्वारा मॉडल टाउन कमेटी का चुनाव हुआ। मालिक सिंह कालरा को कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरदार भगत सिंह को 92 वोट से मात दी। यूपी बैंक ज्वाइंट यूनियन के पूर्व सेक्रेटरी मालिक सिंह कालरा कमेटी के पहले भी चार बार अध्यक्ष और दो बार सचिव रह चुके हैं।
अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कुल 659 वोट पड़े। इसमें से सरदार भगत सिंह को 282 और मालिक सिंह कालरा को 374 वोट मिले। पहली बार मॉडल टाउन गुरुद्वारा में वोटिंग से चुनाव हुआ। इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने चुनाव की वीडियोग्राफी भी कराई। पंजाबी यूथ बरेली की ओर से अरविंद सिंह बेदी ने कालरा को जीत के लिए बधाई दी है। चुनाव में विशेष तौर पर कमलजीत सिंह, गुरदीप सिंह बग्गा, अमरजीत सिंह बख्शी, अमरजीत सिंह बग्गा, सतनाम सिंह ओबराय, मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।