{"_id":"120-55171","slug":"Bareilly-55171-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चाें ने भूमि संरक्षण का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चाें ने भूमि संरक्षण का संकल्प लिया
Bareilly
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुंदर था हमारा बरेली शहर, प्रदूषण ने मचाया कहर ...। देश को शुद्घ वातावरण चाहिए, भाषणों की जगह आचरण चाहिए ...। आर्यपुत्री कन्या इंटर कॉलेज में कुछ ऐसे ही स्लोगन के माध्यम से छात्राओं ने अपनी भावनाएं प्रकट कीं। ‘पृथ्वी और हमारा भविष्य’ विषय पर हुई प्रतियोगिता में भूमि संसाधनों के अंधाधुंध दोहन पर रोक लगाने का संदेश दिया।
शुक्रवार को जिला भूमि उपयोग समिति की ओर से आर्य पुत्री कन्या इंटर कालेज में भूमि संसाधन संरक्षण सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन समिति के सचिव व जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शीश कुमार ने किया। भाषण व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम रही शिवांगी मिश्रा ने कहा कि हमारी धरती दिन प्रतिदिन बंजर होती जा रही है। अब पेड़ पौधों की जगह बड़ी-बड़ी बिल्डिगों ने ले ली है। जनसंख्या वृद्धि इसकी मुख्य वजह है। दूसरे नंबर पर विधि और तीसरे नंबर पर दिव्या मिश्रा रहीं। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रियंका सिंह प्रथम, ऐश्वर्या द्वितीय, तृतीय स्थान पर शुभांगी रही। विजेता प्रतिभागियों को बाद में सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के समापन के बाद सभी बच्चों ने भूमि संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन वंदना मेहरा, सीमा मारवा और रतन लक्ष्मी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मिथलेश भदौरिया, संध्या तिवारी, कल्पना रॉय, सुमेधा झा, रेखा झा, अनुराधा सिंघल, रीता चौहान आदि मौजूद रहीं।