{"_id":"120-54973","slug":"Bareilly-54973-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली-लालकुआं रेलमार्ग पहले चरण में तीन पैसेंजर ट्रेनें चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली-लालकुआं रेलमार्ग पहले चरण में तीन पैसेंजर ट्रेनें चलेंगी
Bareilly
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। बरेली-लालकुआं रेलमार्ग के चालू होते ही आसपास के स्टेशनों पर कई-कई घंटे फालतू खड़ी रहने वाली ट्रेनों को काठगोदाम तक चलाए जाने की योजना है। रेलवे बोर्ड ने मंडल मुख्यालयों से इन ट्रेनों का सूची मांगी है। बरेली से काठगोदाम के बीच पहले चरण में तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें चलाई जाएंगी। पहली ट्रेन सिटी रेलवे स्टेशन से सुबह छह बजे रवाना होगी। दूसरे चरण में उन ट्रेनों को चलाया जाएगा, जो यूपी और उत्तराखंड के स्टेशनों पर कई-कई घंटे खड़ी रहती हैं। 4119 काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस 12 घंटे काठगोदाम में खड़ी रहती है। इसे बरेली तक चलाया जा सकता है। इसके अलावा लोकमान्य तिलक (दादर) एक्सप्रेस को भी काठगोदाम तक चलाने की चर्चा है। रोजा-बरेली पैसेंजर को भी आगे काठगोदाम तक चलाए जाने की योजना है। रेलवे बोर्ड ने मंडल मुख्यालयों से ऐसी सभी ट्रेनों की सूची मांगी है, जो आसपास के स्टेशनों पर फालतू खड़ी रहती हैं।