{"_id":"120-54959","slug":"Bareilly-54959-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली के 900 हाजी घर लौटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली के 900 हाजी घर लौटे
Bareilly
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के 900 हज यात्री घर लौट आए हैं। घर पहुंचने पर हाजियों का जोरदार स्वागत किया गया। 10 साल की उम्र में हज्जन बनी करिश्मा को गले लगाने के लिए पूर्व मेयर सुप्रिय ऐरन रेलकर्मी के घर पहुंची। पूर्व मेयर ने उससे वहां से बारे में जानकारी भी ली।
रोहली टोला निवासी रेल कर्मी की पत्नी शिक्षिका शाहीन तबस्सुम, बेटी सुब्हाना खान, मलिक सानिया खान उर्फ करिश्मा और बेटा मलिक सऊद खान के लौटते ही लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। दस साल की छोटी हज्जन से मिलने के लिए आसपास ही नहीं दूर दराज के रिश्तेदार भी पहुंचे। पुराना शहर चक महमूद निवासी नूरूल नबी खां अपनी पत्नी शबनम बेगम और सास अराईश जहां के साथ हज करके लौटे हैं। उनका घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। बरेली हज कमेटी के पदाधिकारी हाजी कम्बर हुसैन ने बताया कि रविवार को 24 से 26 के बीच हज यात्रा पर गए करीब नौ सौ यात्री लौट आए हैं। ज्यादातर हाजियों का कहना है कि आखिर के पांच दिन की इबादत में ही कुछ थकान हुई। बाकी दिन तो इबादत करके अपने कैंप में आकर आराम कर लेते थे।