{"_id":"120-54939","slug":"Bareilly-54939-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएल एग्रो फैक्ट्री से नमूने भरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएल एग्रो फैक्ट्री से नमूने भरे गए
Bareilly
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने रविवार को तेल निर्माता फैक्ट्री बीएल एग्रो से खाद्य तेलों के नमूने भरे। दरअसल डीएम को यहां तेल में मिलावट की शिकायतें मिली थीं। उनके ही निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में पहुंची टीम ने नमूने भरे।
कई घंटे चली इस कार्रवाई के दौरान बैल कोल्हू, खिलाड़ी, कृष्णा, कमल और गरीबरथ ब्र्रांड के सरसों के तेल के पांच-पांच नमूने भरे गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने इस दौरान फैक्ट्री के सभी गोदामों का भी निरीक्षण किया। तेल के नमूनों की सैंपलिंग फैक्ट्री की इज्जतनगर के रोड नंबर दो स्थित पैकेजिंग यूनिट पर की गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने रोड नंबर एक स्थित रिफाइनरी का भी निरीक्षण किया। सिटी मजिस्ट्रेट शीलधर यादव ने बताया कि यह कार्रवाई डीएम के निर्देश पर की गई है। फैक्ट्री में बनाए जा रहे तेल में मिलावट कुछ शिकायतें मिली थीं।
विज्ञापन