फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बाजार में फैली बर्तनों की चकाचौंध

बाजार में फैली बर्तनों की चकाचौंध

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। दीपावली और धनतेरस के उपलक्ष्य में बाजार पूरी तरह से सज चुके हैं। लोगों ने खरीददारी भी शुरू कर दी है। इलेक्ट्रॉनिक सामान, मिठाइयों आदि के साथ बर्तनों की दुकानों पर खूब भीड़ जुट रही है। आमतौर पर महिलाएं रसोई की चीजें अधिक खरीद रही हैं।
राजेंद्र नगर की सीमा कुदेशिया ने कुकर खरीदा। बोली, इससे अच्छा समय बर्तन खरीदने का और क्या हो सकता है। कुतुबखाने की श्वेता सिंह ने स्टील का बड़ा लंच बॉक्स खरीदा। कटरा चांद खां की सपना कुमारी ने स्टील की बड़ी पूजा की थाली खरीदी। इसके अलावा ग्लास का सेट, क्रॉकरी, स्टील डिनर सेट, मिक्सी, एक्वागार्ड, ओवन आदि लोगों ने खरीदे। बर्तन व्यापारी रवि अग्रवाल ने बताया कि मान्यता के अनुसार तमाम लोग खरीददारी कर रहे हैं। व्यापारी शेखर अग्रवाल ने बताया, महंगाई की वजह से बाजार कुछ फीका है।
विज्ञापन

--------------------

कलकत्ता की मूर्तियों से सजा बाजार
दिवाली के लिए गणेश, लक्ष्मी और कुबेर की मूर्तियां बाजार में सज गई है। कलकत्ता की मूर्तियां लोगों को अधिक आकर्षित कर रही हैं। इनकी कीमत 100 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक है। इनमें स्टोन वर्क, बाल, कपड़ों के साथ ही बड़ी ही फिनिशिंग के साथ काम किया गया है। लक्ष्मी-गणेश के कपड़े भी स्टोन से सजे हैं। इसके अलावा सामान्य मूर्तियों की कीमत 25 रुपये से लेकर 500 रुपये तक है। आगरा की मूर्तियां भी बाजार में हैं। इनमें पक्के रंगों का प्रयोग किया गया है। इसके साथ ही कुबेर की मूर्तियां भी बाजार में लगी हैं। लोग इनकी पूजा लक्ष्मी-गणेश के साथ ही करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed