{"_id":"120-54085","slug":"Bareilly-54085-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वागत द्वारों की हालत सुधारेगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वागत द्वारों की हालत सुधारेगा निगम
Bareilly
Updated Mon, 29 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम सीमा पर लगे स्वागत द्वारों की हालत सुधारी जाएगी। साथ ही उन पर मौजूदा मेयर और नगर आयुक्त के नाम लिखे जाएंगे।
बदायूं रोड पर करगैना के पास और पीलीभीत रोड पर बैरियर के पास लगे स्वागत द्वार पर पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन और पूर्व नगर आयुक्त सुधाकर अदीब के नाम लिखे हुए हैं। वहीं रामपुर रोड पर बने स्वागत द्वार का शिला पट खराब हो गई है। लखनऊ रोड पर नकटिया के पास लगा स्वागत भी जर्जर हो चुका है। इन दोनों स्वागत द्वार की हालत ठीक कराई जाएगी और वर्तमान मेयर, नगर आयुक्त के नाम लिखवाए जाएंगे। इसके लिए निर्माण विभाग के अधिकारियों को मेयर ने आदेश दे दिये हैं।