{"_id":"120-53443","slug":"Bareilly-53443-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर राहुल गांधी के समर्थन की मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर राहुल गांधी के समर्थन की मुहिम
Bareilly
Updated Thu, 18 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरेली। इंटरनेट और सोशल साइट फ्रेंडली नई पीढ़ी से सीधे जुड़ाव को कांग्रेस कैंप की ओर से फेसबुक पर नई पहल की गई है। इस सोशल साइट पर ‘आई सपोर्ट राहुल गांधी’ नाम से नया एकाउंट खुला है। इसमें कांग्रेस के युवा महासचिव को भावी प्रधानमंत्री के रूप में पेश किया जा रहा है। बुधवार को दो खास समाचार भी इस पर जारी हुए। पहला यह कि सरकार और संगठन में राहुल का प्रभुत्व बढ़ रहा है। बुधवार को उन्होंने प्रधानमंत्री से मिलकर केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल पर चर्चा की। मानिका टैगोर और मीनाक्षी नटराजन को मंत्रिपरिषद में लेने के संकेत का भी उल्लेख है। दूसरी सूचना में राहुल के 19 अक्तूबर को जालंधर जाने का संकेत है।
फेसबुक पर कांग्रेस कैंप के इस खाते ने हलचल मचाई है। नवरात्र शुरू होने पर जहां भाजपा के नेताओं से लेकर सपा के लोग भी फेसबुक पर जहां मां दुर्गा की प्रतिमा वाली तस्वीरों के साथ टैग होते दिखे, वहीं इस नए एकाउंट के विभिन्न तस्वीरों और बयानों को लाइक करने वालों की संख्या बढ़ती रही। यह नया खाता सोशल साइट पर 12 अक्तूबर को खुला था। इसे अब तक 104 लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही 115 दूसरे खाता धारक इसे लाइक करने के बारे में मंथन कर रहे हैं। लगातार नए मित्रों को जुड़ने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल की खिंचाई की गई है। एफडीआई का विरोध कर रही भाजपा पर कटाक्ष करते हुए पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की अमेरिका के एक रेस्तरां में चाय पीते हुए की तस्वीर जारी की गई है।
इसके अलावा युवाओं को भावनात्मक तौर जोड़ने को इस खाते में राहुल के बचपन एक तस्वीर भी डाली गई है। साथ में लिखा है कि सन् 1970 में इंदिरा गांधी दादी बनी थीं। उन्होंने तब अगस्त में अपने दोस्त डी. नारमैन को लिखा था कि राहुल बड़ा प्यारा है। एक अच्छे अंतराल के बाद फेसबुक पर राहुल गांधी बुधवार को अपने पुराने एकाउंट सुनील कपूर के कमेंट को लाइक किया। सुनील ने लिखा कि मंगलवार को 10 जनपथ में राहुल से उसकी मुलाकात काफी अच्छी रही। एनआईआई को वोट का अधिकार देने के आइडिया को पसंद किया और मीनाक्षी नटराजन से इस पर बात करने को भेजा।