फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मतदाताओं को जागरूक करने को लगेगी होर्डिंग

मतदाताओं को जागरूक करने को लगेगी होर्डिंग

Sun, 10 Jun 2012 12:00 PM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sun, 10 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव और नोडल अधिकारी ने शनिवार को बिना प्रशासन को बताए शहर के विभन्न स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभा सिनेमा हाल और अयूब खां चौराहे पर निकाय चुनाव के उम्मीदवार की तरफ से लगाए गए बैनर पर आपत्ति जताई और उसे तुरंत हटवाने के निर्देश भी दिये। हालांकि इस संदर्भ में सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि उक्त सिनेमा हाल वर्तमान में बंद है, जिस प्रत्याशी की तरफ से बैनर लगाया गया है वह व्यक्तिगत है।
सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डीपीएस चौहान ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में कोताही नहीं होनी चाहिए। प्राइवेट वाहनों और घरों पर बिना अनुमति के पोस्टर, बैनर लगाने के सवाल पर बोले, अगर मकान या गाड़ी मालिक ने अनुमति दी है तो पोस्टर और बैनर लगाए जा सकते हैं। नोडल अधिकारी बीके चौधरी ने कहा कि मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए विधानसभा चुनाव की तर्ज पर चौराहों पर होर्डिंग लगाए जाएंगे और सीडी का वितरण भी किया जाएगा। आयोग के अधिकारियों से मिलने भाजपा के शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार भी पहुंचे और निकाय चुनाव के संबंध में बातचीत की। दोपहर बाद निर्वाचन आयोग की टीम विडियोग्राफर के साथ दोबारा शहर के दौरे पर निकली। कई जगहों की विडियोग्राफी भी कराई गई। सर्किट हाउस में सिटी मजिस्ट्रेट शीलधर यादव और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अजय शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जलपान में देरी पर लगी फटकार
सर्किट हाउस में चुनाव आयोग के अधिकारियों के पहुुंचने के एक घंटे बाद जलपान की व्यवस्था की गई। इससे नाराज सिटी मजिस्ट्रेट शीलधर यादव ने स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि दो बार ऐसा हो चुका है और अगली बार शिकायत मिली तो सबको निकाल बाहर करूंगा। दरअसल, इस समय सर्किट हाउस में गुजरात राजभवन के सचिव भी रुके हुए हैं। उनकी तरफ से भी सर्विस में कमी की शिकायत पहुुंची थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने तुरंत जेई को तलब किया और व्यवस्था दुरुस्त कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed