{"_id":"1-41344","slug":"Bareilly-41344-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की हत्या का कारण तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की हत्या का कारण तलाश रही पुलिस
Bareilly
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बदायूं के लिए...........
भाई की तहरीर कैंट पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सिटी रिपोर्टर
बरेली। कैंट इलाके में छात्र की गला दबाकर पेड़ पर लटकाने के मामले का कारण पुलिस तलाश रही है। थाने की एक टीम इस केस पर गंभीरता से काम रही है। पुलिस के मुताबिक कई बिंदुओं पर काम किया जा रहा है और जल्द ही वर्क आउट होने की संभावना है।
चार मई से गायब करैरी के सैदपुर उसावां (बदायूं) के 20 वर्षीय धर्मेन्द्र सिंह शाक्य की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। लाश को कैंट इलाके में पेड़ से लटका दिया था। दुर्गंध आने पर लोगों को इसका पता सात मई को चला। पुलिस ने शव की शिनाख्त पास में मिले प्रवेश पत्र के सहारे किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र को जहर देने के साथ गला दबाने की बात सामने आई थी।
मृतक के भाई राजेन्द्र सिंह ने तहरीर दी। कैंट थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस और परिजनों को अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।