फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   टेबल टेनिस प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज

टेबल टेनिस प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पहले दिल खेले गए तमाम वर्गों के मुकाबले
विज्ञापन

सिटी रिपोर्टर
बरेली। बीबीएल स्कूल में शुक्रवार को टेबल टेनिस प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई। पहले दिन खेले गए तमाम वर्गों के मुकाबले। सातवीं बृजभूषण लाल मेमोरियल इंटर स्कूल टीम चैंपियनशिप शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में जुनियर गर्ल्स अंडर-17 में पहले सेमीफाइनल में सुकृति खंडेलवाल, ने मेघा डलकोती को 11-3, 11-3, 11-5 से हरा दिया। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में जूही ने तृप्ति को 11-2, 11-3, 11-4 से हरा दिया। कैडेट वर्ग में सेमीफाइनल में हार्दिक ने शिवांश को 7-11, 11-8, 4-11, 5-11 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके पहले एडीएम सिटी राजेश कुमार राय ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में 15 स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं। एडीएम सिटी ने कहा कि स्कूल का प्रयास विद्यार्थियों को खेल के प्रति रुचि जगाने में मददगार रहेगा। स्कूल के चेयरमैन अरुण सिंहल, प्रबंधक सर्वेश अग्रवाल, निदेशक फ्रांसिस पांडेय, प्रिंसिपल दीपक अग्रवाल और प्रशासक दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed