{"_id":"1-41146","slug":"Bareilly-41146-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगाशील के एमडी समेत चार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगाशील के एमडी समेत चार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
Bareilly
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरेली। एसआईएस ने गंगाशील हास्पिटल के एमडी समेत चार के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। हास्पिटल के एमडी डॉ. नवल किशोर, डॉ. निशांत का वहीं पर मेडिकल स्टोर चलाने वाले संदीप माहेश्वरी से पुराना विवाद है। 17 मार्च को दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। संदीप माहेश्वरी ने खुद को घायल करने का आरोप लगाया था। डॉ. नवल किशोर, डॉ. निशांत, मनीष वैष्णव और संकेत वाली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। डॉ. निशांत ने भी संदीप माहेश्वरी पक्ष पर लूट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। संदीप माहेश्वरी पक्ष के खिलाफ थाने से ही चार्जशीट कोर्ट में भेज दी थी। डाक्टर पक्ष पर मुकदमा दर्ज करने के बाद एसआईएस को ट्रांसफर कर दिया गया था।
विज्ञापन