{"_id":"1-41069","slug":"Bareilly-41069-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशुतोष बिल्डर्स के एक लाख रुपये हड़पे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशुतोष बिल्डर्स के एक लाख रुपये हड़पे
Bareilly
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरेली। जमीन बेचने के बहाने आशुतोष बिल्डर्स के एमडी से करीब एक लाख रुपये ले लिए। बाद में उसी जमीन का बैनामा दूसरे को करा दिया। फरवरी 1991 में आशुतोष बिल्डर्स की एमडी बीना सिंह ने एक जमीन का सौदा हीरा लाल से किया था। इकरारनामा के समय बतौर पेशकी 1 लाख 19 हजार रुपये दे दिए थे। मगर जमीन का बैनामा कराने से पहले हीरा लाल की मौत हो गई। इसके बाद वही जमीन हीरा लाल की पत्नी तेजवती और बेटे शशि प्रकाश ने दूसरे व्यक्ति को बेच दी। बीना सिंह ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की थी। जांच के बाद मंगलवार को कोतवाली में तेजवती और तेज प्रकाश के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन