फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   इसी सप्ताह नियुक्त हो जाएंगे संयोजक

इसी सप्ताह नियुक्त हो जाएंगे संयोजक

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Bareilly
Bareilly Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने नाम तय किए, सिर्फ घोषणा बाकी
विज्ञापन

सिटी रिपोर्टर
बरेली। भाजपा के महानगर और जिला संयोजक इसी सप्ताह नियुक्त हो जाएंगे। प्रदेश नेतृत्व ने नाम तय कर लिए हैं, इनकी औपचारिक घोषणा होना बाकी भर है।
विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद भाजपा ने अपनी सभी शहर और जिला कमेटियां भंग कर दी थीं। नगर निकाय चुनाव के लिए संयोजकों की नियुक्ति का फैसला लिया था। पिछले दिनों सभी जिलों में पर्यवेक्षक भेजे गए, जिन्होंने संयोजक पद के दावेदारों का पैनल तैयार किया। दो दिन पहले लखनऊ में हुई बैठक में हर जिले के लिए फाइनल नाम तय कर दिए गए।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक, इसी सप्ताह इन नामों की घोषणा कर दी जाएगी। महानगर में निवर्तमान महानगर अध्यक्ष सुधीर जैन या महामंत्री पुष्पेंदु शर्मा में से किसी एक को यह जिम्मेदारी मिलना तय माना जा रहा है। इसी तरह से जिले में पूर्व जिलाध्यक्ष महाराज सिंह या पूर्व विधायक छत्रपाल गंगवार में से कोई संयोजक बनाया जाएगा।
विज्ञापन


-
टिकट के लिए इकट्ठा हुआ पंजाबी समुदाय
बरेली। पंजाबी समाज के लोगों ने बैठक कर भाजपा से मेयर का टिकट मांगा है। इस बैठक में भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष केवल कृष्ण और चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक डॉ. केएम अरोरा भी मौजूद रहे। पंजाबी समाज के लोगों का कहना था कि उन्होंने हमेशा भाजपा का साथ दिया, लेकिन भाजपा ने कभी उनके समाज के व्यक्ति को टिकट नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed