{"_id":"1-40770","slug":"Bareilly-40770-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां से मिले पूर्व विधायक भूपेंद्र नाथ शर्मा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां से मिले पूर्व विधायक भूपेंद्र नाथ शर्मा
Bareilly
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरेली। फीनिक्स मॉल में आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री आजम खां से पूर्व विधायक भूपेंद्र नाथ शर्मा और उनके बेटे डॉ. अनुपम शर्मा मिले। उनकी यह मुलाकात धर्मदत्त सिटी अस्पताल पर नगर निगम के कब्जे लेने की कोशिश शुरू होने के मद्देनजर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि, अस्पताल के निदेशक डॉ. अनुपम शर्मा ने कहा, ‘मेरे पिताजी के नगर विकास मंत्री आजम खां से पुराने रिश्ते हैं। अक्सर मिलते रहते हैं। इसलिए मॉल में आयोजित कार्यक्रम में भी मिलने पहुंचे। जहां तक धर्म दत्त सिटी अस्पताल पर नगर निगम के नोटिस चस्पा करने का मामला है, हम कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। नगर निगम की कार्यवाही अवैध है। इसके खिलाफ हम कोर्ट में जाएंगे।’
विज्ञापन