{"_id":"1-40693","slug":"Bareilly-40693-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह जुआरी गिरफ्तार, दो वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह जुआरी गिरफ्तार, दो वाहन सीज
Bareilly
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरेली। कोतवाली पुलिस ने रामपुर गार्डेन के हाईडिल कॉलोनी से छह जुआरियों को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई गुरुवार की शाम को की गई। जेई एचएल गुप्ता के आवास के पीछे खाली प्लाट में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। छापेमारी में वीडीए कॉलोनी के राजीव सक्सेना, कर्मचारी नगर के शेखर सक्सेना, पटेल नगर के संजीव गुप्ता, गुलाब नगर के संदीप गुप्ता, खजुरिया जुल्फिकार के करामत खां और सीबीगंज के जाकिर हुसैन पकड़े गए। मौके से 30 हजार रुपये, छह मोबाइल और ताश की गड्डी बरामद हुई। एक बाइक और स्कूटर भी मिला, जिनको कागजात न मिलने पर सीज कर दिया गया।
विज्ञापन