{"_id":"1-40602","slug":"Bareilly-40602-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को नशा खिलाकर जहरखुरानों ने लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को नशा खिलाकर जहरखुरानों ने लूटा
Bareilly
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरेली। रोडवेज की बस में दिल्ली से लौट रहे युवक को जहरखुरानों ने लूट लिया। प्रेमनगर की नई बस्ती में रहने वाले अकरम दिल्ली के फिल्मिस्तान रहते हैं। बुधवार को वह घर आने को सीतापुर डिपो की बस में बैठे। उनके पास साढ़े ग्यारह हजार रुपये और कुछ सामान था। मुरादाबाद में बस रुकी तो उनके पास दो लड़के बैठे। रास्ते में अचानक वह बेहोश हो गए। यहां सेटेलाइट स्टैंड पर उन्हें उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने के बाद अकरम ने बताया कि उन्हें बेहोश करने के बाद लड़के उनके पास मौजूद सारा कैश सामान ले गए।
विज्ञापन