{"_id":"1-40594","slug":"Bareilly-40594-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर ट्यूब के गोदाम में आग लगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर ट्यूब के गोदाम में आग लगी
Bareilly
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खेत में जलाई गई नरही की चिंगारी गिरने से हुआ हादसा
बरेली/ बिथरी चैनपुर। नेशनल हाइवे पर टीपी नगर के पास स्थित टायर ट्यूब के गोदाम में बृहस्पतिवार की दोपहर आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह हादसा पड़ोस के खेत में जलाई नरही से उड़ी चिंगारी गोदाम में गिरने पर हुआ।
सुरेश शर्मा नगर निवासी धर्मेंद्र पांडेय व दिनेश पांडेय का टीपी नगर के पास टायर ट्यूब और आयल का गोदाम है। उसी में पुराने ट्रकों की बाडी रखी रहती है। गोदाम से सटे एक खेत में फसल काटने के बाद नरही जलाई थी। हवा में उड़ी चिंगारियां गोदाम में जा गिरीं। इससे गोदाम में रखे कबाड़ और टायर ट्यूब में आग लग गई। हवा का रुख तेज होने के कारण कुछ ही देर में काले धुएं के साथ आग की लपटें ऊंची होने लगीं।
कुछ ही देर में आसपास और टीपी नगर में मौजूद सैकड़ों लोग जमा हो गए और बाल्टियों से पानी डालने लगे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां, बिथरी चैनपुर पुलिस और पीएसी पहुंच गई। फायर टैंकरों में का पानी खत्म हुआ तो गोदाम में लगा पंप सैट चलाया गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। मगर, इससे पहले हजारों का सामान राख हो चुका था।