{"_id":"1-40401","slug":"Bareilly-40401-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मॉडर्न टॉयलेट्स के निर्माण पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मॉडर्न टॉयलेट्स के निर्माण पर रोक
Bareilly
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचानक निरीक्षण करने पहुंची मेयर को मिली तमाम खामियां
पीपीपी मोड में बन रहे हैं चार टॉयलेट
सिटी रिपोर्टर
बरेली। शहर में बन रहे मॉडर्न टॉयलेट्स के निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। मेयर सुप्रिया ऐरन ने मंगलवार को दो मॉडर्न टॉयलेट्स के निर्माण कार्य का जायजा लिया तो तमाम खामियां मिलीं। उनके आदेश पर इन दोनों टॉयलेट्स का निर्माण कार्य रोक दिया गया है।
शहरियों की सुविधा के लिए पीपीपी मोड में शहर में चार मॉडर्न टॉयलेट्स का निर्माण किया जा रहा है। इनके निर्माण की जिम्मेदारी निजी एजेंसियों को दी गई है। मंगलवार दोपहर मेयर सुुप्रिया ऐरन ने उप नगर आयुक्त डीेके सिन्हा और निर्माण विभाग के अधिकारियाें के साथ इन टॉयलेट्स का निरीक्षण किया। मेयर पहले नगर निगम के पास बन रहे टॉयलेट का निर्माण देखने पहुंचीं। वहां कई खामियां मिलीं। जांच में पता चला कि निर्माण एजेंसी ने टॉयलेट की लंबाई-चौड़ाई तय मानकों से कम रखी है। इसके बाद उन्होंने अयूब खां चौराहे के पास बन रहे टॉयलेट की जंाच की तो वहां भी इसी तरह की अनियमितताएं पाई गईं। इस पर मेयर ने अफसरों को दोनों टॉयलेट्स का निर्माण रोक देने का आदेश दिया। मेयर ने बताया कि निर्माण में गुणवत्ता और मानकों की अनदेखी नहीं की जा सकती। निर्माण विभाग के अफसरों को सभी निर्माण कार्यो का निरीक्षण करते रहना चाहिए ताकि उनमें गुणवत्ता और मानकों का पालन कराया जा सके।