{"_id":"120-107877","slug":"Bareilly-107877-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में झुलसी मिली नवविवाहिता ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में झुलसी मिली नवविवाहिता ने दम तोड़ा
Bareilly
Updated Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बरेली। आग से झुलसी बिथरी चैनपुर के गांव रजऊ परसपुर की नवविवाहिता सविता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद केस को संबंधित धाराओं में तरमीम कर दिया जाएगा।
छह दिसंबर की सुबह रजऊ निवासी राहुल की पत्नी सविता अपने कमरे में गंभीर रूप से झुलस गई थी। राहुल और उसके घरवालों के कमरे की कुंडी लगाकर भाग जाने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खोला था। भुता के गांव हजारीलाल गुलड़िया निवासी सविता के पिता राजेंद्र ने थाना बिथरी में राहुल, उसके पिता रामौतार, भाई गोपाल, मां और भाभी के खिलाफ दहेज के लिए जान से मारने की कोशिश करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि राहुल और उसके घरवाले 50 हजार रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे। पुलिस ने राहुल को उसी दिन गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। सोमवार तड़के एक मेडिकल कालेज में सविता की मौत हो गई। पुलिस ने अब दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश तेज कर दी है।