फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सांस रोगियों के लिए खतरनाक हुई ठंड

सांस रोगियों के लिए खतरनाक हुई ठंड

Fri, 28 Nov 2014 05:31 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Fri, 28 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर भूड़ मोहल्ले के सचिन अस्थमा से पीड़ित हैं। मौसम बदलने के साथ उन्हें दिक्कत बढ़ने लगी। बुधवार रात बाइक पर शादी समारोह में जाने से तबियत और बिगड़ गई। बृहस्पतिवार को उन्हें दवा लेने जिला अस्पताल जाना पड़ा। सुभाषनगर निवासी कमलेश सर्दी, खांसी से परेशान हैं। वह कहती हैं, ठंड मुसीबत लेकर आती है। मठ लक्ष्मीपुर के हेतराम को पहले खांसी जुकाम हुआ और फिर कान बहने लगा। इसके अलावा तमाम लोग तापमान गिरने के साथ होने वाली इंफेक्शन संबंधी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चेस्ट एवं टीवी रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन कुमार धस्माना ने बताया कि सांस रोग दो तरह से होता है। एक- बीड़ी, सिगरेट, शराब पीने या चूल्हे के धुएं से। दूसरे ठंड में सर्दी, जुकाम से भी श्वांस रोग और खांसी हो जाती है। प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर इंफेक्शन बढ़ता जाता है और मरीज का कान बहने लगता है। डॉ. धस्माना ने बताया कि वह सामान्य दिनों में सांस-खांसी के रोज 70-80 मरीज देखते हैं। ठंड बढ़ने के बाद से संख्या बढ़कर 140-150 हो गई।
विज्ञापन


ये बातें ध्यान रखें
डॉक्टर धस्माना के मुताबक, सूर्य निकलने के पहले और सूर्यास्त के बाद घर से बाहर न निकलें। ज्यादा जरूरी काम हो तो सिर और गला ढककर ही बाहर जाएं। खांसी, जुकाम होने पर गर्म पानी का बफारा लें। हरी सब्जियां और प्रोटीन युक्त खाना खाएं। ठंडा पानी पीने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed