फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बेटी पैदा हुई तो बीवी को मार डाला!

बेटी पैदा हुई तो बीवी को मार डाला!

Fri, 07 Nov 2014 05:30 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Fri, 07 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बरेली। नौ दिन पहले बेटी जनने वाली महिला की बुधवार देर रात एक अस्पताल में मौत होने के बाद मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए उसके पति, ससुर और चचिया ससुर की अस्पताल में पिटाई की और फिर उनको पुलिस को सौंप दिया। मायके वालों का कहना है कि सुसराल वालों ने जहर खिलाकर उसकी हत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर के लक्षण मिलने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। अलीगंज पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा का दर्ज किया है। लड़की के भाई का आरोप है कि बेटी पैदा होने पर ससुरालीजनों ने उसकी बहन की जहर खिलाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी के धनतिया गांव निवासी तसलीम खान ने बताया कि उसकी 24 वर्षीय बहन शबीना जहां की शादी 24 फरवरी 2014 को अलीगंज कस्बा निवासी जरी कारीगर शान मोहम्मद से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले एक लाख रुपये और कार की मांग कर बहन का उत्पीड़न कर रहे थे। 29 अक्तूबर को ससुराली जनों ने गर्भवती शबीना को कोहाड़ापीर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसी रात उसने बेटी को जन्म दिया। अगले दिन ससुराल वाले शबीना को अस्पताल से घर ले गए। मंगलवार रात शबीना की हालत बिगड़नी शुरू हुई। घरवाले पहले कस्बे के डाक्टर के पास ले गए। भाई का आरोप है कि दवा के बहाने ससुराल वालों ने शबीना को जहर खिला दिया। हालत और बिगड़ी तो बुधवार को गांधी उद्यान के पास स्थित एक निजी अस्पताल ले आए और हमें फोन कर बताया कि शबीना की हालत खराब है। हम जब तक अस्पताल पहुंचे शबीना की मौत हो चुकी थी। भाई का आरोप है कि बेटी पैदा होने के कारण शबीना की हत्या की गई है। गुस्साए घरवालों ने शबीना के पति, ससुर ताज मोहम्मद, चचिया ससुर लल्ला की पिटाई की और कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। गुरुवार को शबीना के बड़े भाई फहीम खान ने अलीगंज थाने में उसके पति शान, सास गुलनाज, ससुर ताज मोहम्मद के अलावा मेहराब, रुखसार, जैनब, हूरबानो, नूरजहां, लल्ला के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed