फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बिना पुलिस बल भेज दिए गए प्रश्नपत्र

बिना पुलिस बल भेज दिए गए प्रश्नपत्र

Mon, 27 Oct 2014 05:34 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Mon, 27 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
बरेली। संघ लोक सेवा आयोग की संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा में लापरवाही बरती गई। पहली शिफ्ट में प्रश्न पत्र के साथ गए मजिस्ट्रेटों को बिना सुरक्षा बलों के भेज दिया गया। हालांकि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई लेकिन मजिस्ट्रेटों के आपत्ति जताने पर दूसरी शिफ्ट से उनके साथ पुलिस बल भेजा गया। उधर, नौ केंद्रों में हुई सीडीएस की परीक्षा में औसतन 48 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थित हुए। दो पालियों में हुई कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में करीब 38 फीसदी अभ्यर्थी बैठे।
विज्ञापन

रविवार को कर्मचारी चयन आयोग की प्रथम स्तरीय परीक्षा और संघ लोक सेवा आयोग की सैन्य अधिकारियों के लिए सीडीएस की परीक्षा थी। सीडीएस परीक्षा के केंद्रों पर पहली पाली में प्रश्नपत्र के साथ गए मजिस्ट्रेटों को पुलिस बल नहीं मुहैया कराया गया। मजिस्ट्रेटों ने इसकी शिकायत कमिश्नर कार्यालय में की। वहां से पुलिस अधिकारियों को मजिस्ट्रेटों को पुलिस बल मुहैया कराने के निर्देश दिए गए। इसके बाद फोर्स भेजी गई। नौ केंद्रों पर हुई सीडीएस परीक्षा में पहली पारी में 4460 में 2024, दूसरी पाली में 4440 में 2024 और तीसरी पाली में 2580 अभ्यर्थियों में से 1257 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

उधर, 14 केंद्रों पर कर्मचारी चयन आयोग की टीयर वन श्रेणी की परीक्षा हुई। इसमें कुल 10980 परीक्षर्थियों को बैठना था लेकिन करीब 4170 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। दूसरी पाली में यह संख्या और कम हो गई। माना जा रहा है कि एक ही दिन दो परीक्षा होने के कारण दोनों परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की संख्या कम रही। दोनों परीक्षाओं के लिए केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ मोबाइल मजिस्ट्रेट भी लगाए गए थे। प्रश्नपत्रों को डबल लाक से एडीएम वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार और एडीएम सिटी आरपी सिंह की मौजूदगी में निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
कमिश्नरी से सूचना प्राप्त होने पर पहली पाली में पुलिस बल की मौजूदगी चेक कराई गई थी। हर स्थान से रिपोर्ट ओके मिली थी। अगर मजिस्ट्रेटों ने आपत्ति दर्ज कराई है तो इसे चेक किया जाएगा और लापरवाही पर कार्रवाई होगी। -राजीव मल्होत्रा, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed