{"_id":"120-104946","slug":"Bareilly-104946-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोड़फोड़-फायरिंग करने वालों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोड़फोड़-फायरिंग करने वालों पर रिपोर्ट
Bareilly
Updated Mon, 27 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नई बस्ती में परचून विक्रेता के घर तोड़फोड़ और फायरिंग करने वाले जाटवपुरा के पांच युवकों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इनकी तलाश की जा रही है।
प्रेमनगर इलाके की नई बस्ती में परचून की दुकान चलाने वाले राजेंद्र ने मंदिर में बैठे कुछ युवकों को टोक दिया था। इसी से नाराज होकर शनिवार शाम करीब साढे़ सात बजे इन लोगों ने उसकी दुकान में तोड़फोड़ और लूटपाट की। साथ ही घर का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर घुसकर उत्पात मचाया और विरोध करने पर महिलाओं से बदसलूकी की। इन लोगों ने राजेंद्र के भाई कैलाश पर फायरिंग भी की। घटना के विरोध में रात में ही इलाके के तमाम लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया था। पुलिस ने जाटवपुरा के अंकित, प्रवेश, संजय, चांद और मानू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।