{"_id":"120-104742","slug":"Bareilly-104742-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी को बचाने के लिए सिपाही ने लिए 50 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी को बचाने के लिए सिपाही ने लिए 50 हजार
Bareilly
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। गैर इरादतन हत्या के मामले में फंसे युवक को मुकदमे से नाम निकलवाने का झांसा देकर सिपाही ने उससे 50 हजार रुपये ठग लिए। मगर न आरोपी का मुकदमे से नाम निकला, न सिपाही ने उसका पैसा वापस दिया। एसएसपी के आदेश पर युवक के दोस्त की ओर से थाना आंवला में सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तफ्तीश सुभाषनगर थाने को ट्रांसफर की गई है।
आंवला के रहने वाले प्रभाकांत के खिलाफ कुछ समय पहले थाना आंवला में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया। इसकी तफ्तीश एसआई सतीश कुमार कर रहे हैं। प्रभाकांत के दोस्त मढ़ीनाथ निवासी अशोक कुमार के मुताबिक आंवला थाने के सिपाही सतदेव ने प्रभाकांत का नाम मुकदमे से निकलवा देने का दावा किया। फोन पर बात होने के बाद सिपाही 25 जुलाई 2014 को बदायूं रोड स्थित सुभाषनगर की एक अंग्रेजी शराब की दुकान पर आया। जहां आमने-सामने बात होने के बाद उसने प्रभाकांत का नाम मुकदमे से निकलवाने का पूरा भरोसा दिलाया तो उसने प्रभाकांत की ओर से उसे 50 हजार रुपये दे दिए। मगर कई दिन बाद भी प्रभाकांत का मुकदमे से नाम नहीं निकला। उधर सिपाही भी कन्नी काटने लगा। गिरफ्तारी से बचने को प्रभाकांत ने अदालत में आत्मसर्पण कर दिया। सिपाही ने उसकी रकम भी वापस नहीं दी। इस मामले की शिकायत 14 अक्तूबर को एसएसपी से की गई। एसएसपी के आदेश पर 16 अक्तूबर को आंवला थाने में सिपाही सतदेव के खिलाफ शून्य क्राइम नंबर पर धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार अधिनियम आदि के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। चूंकि घटना स्थल सुभाषनगर इलाके का है, इसलिए आंवला थाने से इसकी तफ्तीश सुभाषनगर में स्थानांतरित की गई है।
विज्ञापन