{"_id":"120-100064","slug":"Bareilly-100064-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटेटा में अभी दिल खट्टे, नरसुआ में अमन के फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटेटा में अभी दिल खट्टे, नरसुआ में अमन के फूल
Bareilly
Updated Mon, 18 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडाछंगा। दो समुदायों के विवाद में घिरे चौकी क्षेत्र के गांव नरसुआ में दोनों पक्षों की आपसी सूझबूझ से विवाद का समाधान निकल आया। प्रधान की अध्यक्षता में हुई दस लोगों की पंचायत में तय हुआ कि मंदिर पर कुछ शर्तों के साथ लाउडस्पीकर बजेगा। यह समझौतानामा एसओ के हवाले कर दिया गया। इसे प्रशासनिक रिकार्ड में दर्ज कराया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर हुए समझौते के बाद दोनों पक्ष गले मिले और सारे गिले-शिकवे दूर कर लिए।
शीशगढ़ थाने के इस गांव में एक मंदिर पर लाउडस्पीकर बजाने की दूसरे पक्ष ने शिकायत की थी। इस पर लाउडस्पीकर बजाना बंद करा दिया गया। इससे दोनों समुदायों में तनाव की स्थिति बनी और गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। इस बीच गांव के ही कुछ लोगों ने खुद ही समाधान निकालने की बात की और पंद्रह अगस्त का दिन तय किया गया। शुक्रवार को प्रधान बलवीर सिंह की अध्यक्षता में दोनों पक्षों को पांच-पांच व्यक्ति बैठे। इसमें पांच बिंदुओं पर सहमति बनी। तय हुआ कि सोमवार को इशा की नमाज हो जाने के बाद मंदिर पर लाउडस्पीकर बजाकर कीर्तन किया जा सकेगा। बाकी दिन सामान्य तरीके से आरती होगी और लाउडस्पीकर नहीं बजेगा। इसके अलावा त्योहारों पर लाउडस्पीकर बज सकेगा। रमजान के महीने में लाउडस्पीकर प्रतिबंधित रहेगा। साल में दो बार लगने वाले नवदुर्गा मेले के दौरान लाउडस्पीकर बजाया जा सकेगा। दोनों पक्षों ने तय किया कि समझौते का उल्लंघन करने वाले पक्ष पर पांच हजार रुपये अर्थदंड तत्काल डाला जाएगा। यह समझौता पत्र एसओ शीशगढ़ को सौंप दिया गया। एसओ ने कहा कि ग्रामीणों की इच्छा का सम्मान करते हुए इसी समझौते को लागू कर दिया जाएगा। समझौते में एक पक्ष के नवी अहमद, तुफैल खां, तहसीन खां, जमील खां और इसराइल खां शामिल थे तो दूसरे पक्ष के रामौतार, मोहन स्वरूप, पातीराम, देवशरण और सुंदरलाल मौजूद थे। बातचीत में यह भी पता चला कि सामान्य सी बात को दोनों पक्षों के कुछ लोगों ने प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाकर तूल दे दिया था। इसके बाद सभी गले मिले और तय किया कि व्यक्तिगत लड़ाई को समाज की लड़ाई में तब्दील नहीं होने दिया जाएगा। कोई झगड़ा नहीं करेगा।
खटेटा में फोर्स की मौजूदगी में हुई जुमे की नमाज
गांव के ही लोगों ने की इबादत, दूसरा पक्ष नाखुश
एक और नामजद आरोपी ने किया कोर्ट में सरेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
आंवला। सप्ताह भर से बवाल से जूझ रहे खटेटा गांव में लोगों के दिलों की खटास अभी खत्म नहीं हुई है। शुक्रवार को एक पक्ष ने संगीनों के साये में उसी मदरसे में जुमे की नमाज अदा की। कोई परेशानी न हो, इसके लिए एसडीएम, सीओ भारी फोर्स लेकर डटे रहे। प्रशासन की शर्त के मुताबिक केवल गांव के नमाजियों ने नमाज में शिरकत की। वहीं दूसरे पक्ष ने राजस्व रिकार्ड को आधार बताते हुए विरोध करने का मंसूबा तो बनाया पर कड़ी चौकसी की वजह से वह मौके तक नहीं पहुंच पाए। हालांकि उन्होंने गांव की उत्तर दिशा के एक बाग में एकजुट होकर अपना विरोध जताया। उधर, एक और आरोपी लल्ला सिंह ने सरेंडर कर दिया। अब तक 15 आरोपियों ने सरेंडर किया है।
विज्ञापन
बाग में भीड़ के बीच किसान यूनियन के नवल ने प्रशासन पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया। कहा, पुलिस बवाल कराने के असली आरोपी को आज तक गिरफ्तार नहीं कर पाई। केवल एक ही पक्ष के घरों में दबिश दी जा रही है। अपने आवास पर भाजपा विधायक धर्मपाल सिंह ने भी पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर अंगुली उठाई। कहा कि एकतरफा कार्रवाई से ही ग्रामीणों में रोष है। एसओ अलीगंज राजेश यादव का कहना है कि पुलिस निष्पक्षता से अपना काम कर रही है। आरोपी मौलाना शफी की तलाश जोरों पर है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, गांव में अभी भी पुुलिस फोर्स तैनात है। एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि गांव में मजिस्ट्रेट और सीओ का भ्रमण लगातार होगा। वहीं लगातार निगरानी भी रखी जा रही है।
उधर, सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल के समझौता फार्मूला पर बात करने के लिए शनिवार कोई पक्ष नहीं पहुंचा। इस मुद्दे पर वीरपाल का कहना है कि दोनों पक्षों ने मुचलके में व्यस्त होने की बात बताई है। समझौता वार्ता के लिए अभी कोई अगली तिथि तय नहीं हुई है। हालांकि गांव के प्रधान से बात की गई है। जन्माष्टमी के बाद दोनों पक्षों को बुलाया गया है।
बच्चे मटकी तो फोड़ेंगे डीजे नहीं बजेगा
पीस कमेटी की मीटिंग में एसडीएम-सीओ ने जारी किया फरमान
फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कुम्हारों वाले चौक समेत चार स्थलों पर मटकी फोड़ने के परंपरागत कार्यक्रम को प्रशासन ने शर्तों के साथ मंजूरी दे दी है।
गुरुवार शाम कस्बे के एक बारातघर में पीस कमेटी की मीटिंग में एसडीएम मो. नईम, सीओ प्रमोद यादव ने साफ किया कि जन्माष्टमी वाले दिन शाम पांच-छह बजे के बीच 14-15 साल के 15-16 बच्चे ही मटकी फोड़ेंगे। ज्यादा उम्र के लोगों को मटकी फोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। दर्जन भर अन्य गणमान्य लोग कार्यक्रम में सहभागिता जरूर कर सकेंगे। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी बच्चों समेत इन सबके फोटोयुक्त परिचयपत्र भी बनवाए जाएंगे। कुम्हारों वाले चौक के अलावा सींकों वाली गली के सामने, लोधीनगर चौराहा, भिटौरा पुलिया और रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेता संजय सिंह चौैहान के आवास के सामने-चार स्थलों पर मटकी फोड़ने के कार्यक्रम होंगे। जानकीदेवी इंटर कालेज से लोधीनगर चौराहा होते हुए भिटौरा रेलवे स्टेशन तक मटकी जुलूस भी निकाला जाएगा। पूरे आयोजन में डीजे बजाने पर सख्ती से पाबंदी रहेगी। इस दौरान कोई भद्दा डांस भी नहीं कर सकेगा। मीटिंग में भाजपा नगर मंडल प्रभारी संजय सिंह चौहान, मुदित प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन शकील अहमद अंसारी, सभासद अब्दुल वाजिद अंसारी, सुल्तान अहमद अंसारी, आशीष अग्रवाल, गंगाराम यादव, ओवेंद्र सिंह चौहान, सोनी भारद्वाज, डा. असलम खान समेत दोनों समुदायों के बहुत से लोग मौजूद रहे।