फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   991 malaria patients found in 143 villages of the district

Bareilly News: जिले के 143 गांवों में मिले मलेरिया के 991 मरीज

Mon, 18 Aug 2025 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
991 malaria patients found in 143 villages of the district
बरेली। मलेरिया नियंत्रण के दावों के बावजूद 143 गांवों के 991 लोग मलेरिया पीड़ित मिले हैं। हालांकि, बीते वर्ष के सापेक्ष प्रभावित गांव 60 फीसदी कम है। सहयोगी विभाग अगर पूरी जिम्मेदारी निभाएं तो मच्छरों के डंक पर प्रभावी अंकुश का अनुमान है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार के मुताबिक पिछले वर्ष 545 गांवों में मलेरिया के मरीज मिले थे। इस वर्ष अब तक 143 गांवों में मरीज मिले हैं। बीते वर्ष संवेदनशील सूची में दर्ज गांवों में इस वर्ष इंडोर रेसिड्यूएल स्प्रे, फॉगिंग समेत अन्य संचारी रोग नियंत्रण के कार्य प्राथमिकता पर कराए गए हैं। जिसकी वजह से इस वर्ष प्रभावित गांवों में मरीजों की तादाद कम रही। संवेदनशील रहे कई गांवों में मलेरिया के मरीज नहीं मिले हैं। जो मरीज इस बार मिले हैं, उनमें ज्यादातर विवैक्स मलेरिया के ही मरीज हैं। जिन्होंने 14 दिवसीय दवा का सेवन बीच में छोड़ दिया।
विज्ञापन


निरीक्षण में सामने आ रही सहयोगी विभागों की कारगुजारी
सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बीते दिनों संवेदनशील सूची में दर्ज गांवों में चल रहे संचारी रोग नियंत्रण मुहिम का निरीक्षण किया तो वहां गंदगी का अंबार मिला। सड़कों पर जलभराव और फॉगिंग और स्प्रे भी नहीं हुआ था। इनमें मझगवां का इस्माइलपुर, कुंवरपुर, मंडोरा, फतेहगंज पश्चिमी के सतुइया पट्टी का निरीक्षण किया था। जहां जिम्मेदारियों के सापेक्ष कार्य न मिलने पर संबंधित विभागों को फोन कर कार्य के लिए कहना पड़ा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed