फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   99 LLB seats filled; next counseling on August 5.

Bareilly News: एलएलबी की 99 सीटें भरीं, अगली काउंसलिंग पांच अगस्त को

Mon, 03 Aug 2026 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 03 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
99 LLB seats filled; next counseling on August 5.
बरेली। बरेली कॉलेज में एलएलबी की 300 सीटों पर काउंसलिंग का दूसरा दिन रविवार को संपन्न हुआ। इस दौरान 106 रैंक तक के प्रवेशार्थियों की सूची जारी की गई। दूसरे दिन तक कुल 99 सीटों पर अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई है।
विज्ञापन

मुख्य प्रवेश नियंत्रक वंदना शर्मा ने बताया कि शनिवार और रविवार को प्रवेश परीक्षा पास करने वाले 106 रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। रविवार को दोपहर 11 बजे से दो बजे तक छात्रों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। काउंसलिंग के दूसरे दिन तक 106 प्रवेशार्थियों के नाम और रैंक सूची जारी की गई। एलएलबी की कुल 300 सीटों में से अब तक 99 सीटों पर अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई है। अब दूसरी सूची सोमवार को जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, महाविद्यालय सोमवार और मंगलवार को चेहल्लुम के कारण बंद रहेगा। इस कारण अगली काउंसलिंग अब पांच अगस्त को ही होगी। अभ्यर्थियों को लगातार कॉलेज की वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन



बीएएलएलबी निरीक्षण अगस्त में संभावित

बीएएलएलबी पाठ्यक्रम के लिए बार काउंसिल की टीम द्वारा निरीक्षण 26 जुलाई को प्रस्तावित था। किन्हीं कारणों से यह निरीक्षण नहीं हो सका। अब इसके लिए अगस्त माह में निरीक्षण की उम्मीद जताई जा रही है। मुख्य प्रवेश नियंत्रक वंदना शर्मा ने बताया कि उम्मीद है कि इसी सत्र में बीएएलएलबी का पाठ्यक्रम शुरू हो जाएगा। बरेली कॉलेज में परास्नातक कोर्स में एमए उर्दू, एमए संस्कृत, एमए दर्शनशास्त्र और एमए स्टैटिस्टिक्स में बेहद कम आवेदन आए हैं। मुख्य प्रवेश नियंत्रक ने बताया कि इतिहास, राजनीति शास्त्र, हिंदी और अंग्रेजी जैसे विषयों में अच्छी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह स्थिति कुछ डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए चुनौती पेश कर रही है। इन पाठ्यक्रमों में काउंसलिंग की दूसरे चरण की मेरिट लिस्ट जल्द जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed