{"_id":"6ab434ef9ec7fba506019048","slug":"99-crore-tax-on-rohilkhand-university-bareilly-college-bareilly-news-c-4-bly1015-973103-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रुहेलखंड यूनिवर्सिटी, बरेली कॉलेज और आईवीआरआई पर 99 करोड़ का कर बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रुहेलखंड यूनिवर्सिटी, बरेली कॉलेज और आईवीआरआई पर 99 करोड़ का कर बकाया
विज्ञापन
बरेली। एकमुश्त समाधान योजना में ब्याज व सरचार्ज पर छूट मिलने के बाद भी सरकारी विभाग कर जमा करने को लेकर गंभीर नहीं हैं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली कॉलेज और आईवीआरआई पर ही 99 करोड़ रुपये का कर बकाया है। नगर आयुक्त के निर्देश पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने इन्हें फिर से नोटिस जारी किए हैं। जल्द रकम जमा करने के लिए कहा है।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय पर 17 करोड़ रुपये, बरेली कॉलेज पर 20 करोड़ रुपये और आईवीआरआई पर 62 करोड़ रुपये की बकायेदारी है। सभी बड़े संस्थानों से ओटीएस योजना के अंतर्गत जल्द से जल्द बकाया रकम जमा करने को कहा है।
उन्होंने बताया कि गृहकर, जलकर और सीवर कर के बकाये पर लगने वाले ब्याज और सरचार्ज पर 100 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। ऐसे में अन्य बकायेदारों से भी योजना का लाभ लेने की अपील की जा रही है।