फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   97 complaints came, only one officer could settle

संपूर्ण समाधान दिवस : शिकायतें आईं 97, महज एक ही निपटा सके अफसर

Sun, 02 Jul 2023 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
97 complaints came, only one officer could settle
आंवला। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी व एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान 97 शिकायतें आईं, जिनमें से अधिकारी महज एक का ही निस्तारण कर सके। इस दौरान सर्वाधिक शिकायतें चकमार्ग और मेड़ तोड़कर अवैध कब्जे की रहीं। राजस्व से 34, पुलिस से 42, विकास से 11, शिक्षा से एक और अन्य विभागों से संबंधित 9 शिकायतें आईं। डीएम ने अधिकारियों को सभी शिकायतों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेन गौटिया गुरगांव की रानी ने बताया कि उसके पति की 15 दिन पूर्व हुई पति की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मकरंदपुर निवासी सोमवती ने डीएम से कहा कि कागजों में उसे मृत दर्शाकर विधवा पेंशन बंद कर दी गई है। फूटा दरवाजा निवासी महेंद्र पाल ने बताया कि उसके पड़ोसी ने सड़क तक छज्जा निकाल लिया है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। इस दौरान एसडीएम गोविंद मौर्य, पूर्ति निरीक्षक ललित श्रीवास्तव, सीएमओ डाॅ. बलवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मीरगंज तहसील सभागार में एडीएम वित्त संतोष बहादुर सिंह एवं उपजिलाधिकारी उदित पवार एवं सीओ हर्ष मोदी ने लोगों की समस्या काे सुना। इस दौरान 30 शिकायतों में से एक का निस्तारण हो सका। मीरगंज बार एसोसिएशन के वकीलों ने बताया कि मीरगंज तहसील में अधिकारियों की सांठगांठ से प्राइवेट व्यक्ति काम कर रहे है, जो लोगों और वकीलों से बिना पैसे लिए काम नही करते है। इसकी कई बार लिखित शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान एडवोकेट अरविंद कुमार,चंद्रपाल, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed