फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   95 crores of LDB still not returned by embroidery businessmen

एलडीबी का 95 करोड़ लेकर बैठ गए बड़े काश्तकार

Fri, 23 Feb 2018 07:55 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 23 Feb 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
95 crores of LDB still not returned by embroidery businessmen
loan

सहकारी भूमि विकास बैंक से 95 करोड़ का कर्ज लेकर बड़े काश्तकार खामोश होकर बैठ गए हैं। इनसे वसूली न हो पाने पर सहकारिता विभाग ने दो अमीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 

विज्ञापन

सहायक निबंधक वीर विक्रम सिंह ने विकास भवन सभागार में भूमि विकास बैंक के शाखा प्रबंधकों और अमीनों के साथ बैठक की। समीक्षा में सामने आया कि बड़े काश्तकारों ने ट्रैक्टर, ट्यूबवेल समेत अन्य कृषि उपकरणों की खरीद के लिए ऋण तो लिया लेकिन उनसे इसकी वसूली नहीं हो पा रही है। सहायक निबंधक ने कहा कि एक लाख रुपये से ज्यादा के 10500 बड़े बकाएदारों की लिस्ट तैयार की गई है। उन्हें पहले नोटिस भेजा जाएगा। बाद में आरसी जारी की जाएगी। उन्होंने कर्ज वसूली में लापरवाही बरतने वाले बैंक प्रबंधकों और अमीनों को चेतावनी दी। साथ ही सबसे कम वसूली करने वाले अमीन भूप सिंह और मंगली सिंह को नोटिस जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed