{"_id":"60c7ab9e8ebc3e64ba5985ab","slug":"9247-people-vaccinated-86-immunized-bareilly-news-bly4497407181","type":"story","status":"publish","title_hn":"9247 लोगों को लगा टीका, 86 फीसदी प्रतिरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9247 लोगों को लगा टीका, 86 फीसदी प्रतिरक्षित
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : demo photo
आरटीओ ऑफिस में लगे शिविर में 22 वाहन चालकों को लगी वैक्सीन
विज्ञापन
बरेली। कोरोना के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान में सोमवार को 135 केंद्रों पर 9247 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिसमें 86.81 फीसदी युवा और 66.44 फीसदी 45 पार के लोग शामिल रहे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि सोमवार को आरटीओ ऑफिस में लगे विशेष टीकाकरण शिविर में 22 वाहन चालक प्रतिरक्षित हुए। एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह ने बताया कि आगे भी कैंप का आयोजन कार्यालय में किया जाएगा। साथ ही, ट्रांसपोर्टर और अन्य एसोसिएशन के जरिए जगह-जगह कैंप लगाकर वाहन चालकों को टीका लगवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त शहर में करीब दस जगहों पर चल रहे विशेष टीकाकरण शिविर में भी करीब एक हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगी।

नेहरू पार्क में सवा दौ सौ लोगों को लगा टीका
भाजपा नेता डॉ. दिनेश जौहरी और बीसीसीआई के पूर्व सीईओ राहुल जौहरी के निर्देशन में चल रहे टीकाकरण शिविर में सोमवार को बड़ी तादाद में लोगों को वैक्सीन लगी। डॉ. दिनेश ने बताया कि सुबह दस बजे से चल रहे कैंप में शाम चार बजे तक सवा दो सौ लोगों ने वैक्सीन लगवाई। टीका लगवाने वालों में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन